जयपुर, राजस्थान में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर महेश गुप्ता पर महिला कर्मचारियों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उनकी सरेआम पिटाई कर दी।
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कई महिलाएं नर्सिंग ऑफिसर को उनके केबिन से खींचकर अस्पताल के बाहर ला रही हैं और पीट रही हैं। महिलाओं का आरोप है कि महेश गुप्ता उन्हें होटल और फ्लैट पर मिलने के लिए कहता था।
वीडियो में महिलाओं को यह कहते सुना जा सकता है कि अय्याशी कर ली! वे अधिकारी को पीटते हुए अस्पताल में जुलूस निकाल रही हैं और उसकी काली सच्चाई सबके सामने ला रही हैं। आरोप है कि अधिकारी नौकरी करने के बदले घर या कमरे पर चलने की बात कहता था।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग महिला शक्ति की सराहना कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि अधिकारी के साथ ऐसा ही व्यवहार होना चाहिए था। इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
*जयपुर के स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर महेश गुप्ता की इंस्टिट्यूट की महिला कर्मचारियों ने जमकर धुनाई की।
— ReporteR Sahab (@ReporterSahab) March 3, 2025
महिलाओं का आरोप है नर्सिंग ऑफिसर महिला कर्मचारियों को कभी होटल में और कभी फ्लैट पर मिलने के लिए कहता था। #Jaipur pic.twitter.com/pRZh2mbbdv
सांसद मनोज तिवारी के मल्टी-सिटी घर की झलक: रोज़ 400 लोगों की फरियाद और नन्हीं बिटिया की बेबाकी
महिला आरक्षण बिल: विपक्ष के कारण गिरा कानून, तो फिर PM मोदी ने क्यों मांगी देश की महिलाओं से माफी?
मैदान पर बुमराह का असहज अवतार: वायरल वीडियो ने फैंस को हिलाया, क्या टीम में सब ठीक है?
अशोक चव्हाण पर कांग्रेस का तीखा हमला: पिता की विरासत और विचारधारा से किया विश्वासघात
इजराइल के एक फैसले पर भड़के 16 मुस्लिम देश, सोमालिया की संप्रभुता को लेकर खड़ा हुआ बड़ा विवाद
अजान के बाद माइक बंद करना भूले मौलवी साहब, लाउडस्पीकर पर गूंजने लगे जबरदस्त खर्राटे
होर्मुज संकट में अकेला पड़ा अमेरिका: ट्रंप का NATO पर तंज, इजरायल को बताया सबसे वफादार साथी
अक्षय तृतीया पर तरंगा पहुंचे गौतम अदाणी, अजितनाथ मंदिर में टेका माथा
दिल्ली-देहरादून का सफर हुआ सस्ता: एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद रोडवेज ने घटाया बसों का किराया
बाजू हटो! : कैमरामैन के आदेश पर धोनी ने स्टाफ के लिए जो किया, उसने जीत लिया करोड़ों का दिल