कब्र बिज्जू का खौफ
मथुरा के अडुकी गांव में दहशत का माहौल तब पैदा हो गया जब गांव के लोगों को कब्र से लाशें निकालकर खाने वाला कबर बिज्जू दिखाई दिया। इस जानवर को देखते ही ग्रामीणों में खौफ फैल गया। कई लोगों को तो इस जानवर के बारे में जानकारी भी नहीं थी।
वन विभाग का हस्तक्षेप
आखिरकार ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद इस जानवर को रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि गांव के लोगों ने सुबह इस जानवर को देखा। इसके बाद स्थानीय पार्षद को इसकी जानकारी दी गई। पार्षद ने वन विभाग से संपर्क किया।
कबर बिज्जू का स्वरूप
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि यह जानवर ईंटों और पुराने सामान के आसपास घूम रहा था, जहां आसपास मवेशी भी बंधे हुए थे। इस जानवर को रेस्क्यू करने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
कौन है कबर बिज्जू
कबर बिज्जू को अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। यह आमतौर पर कब्रिस्तान के पास रहता है। बताया जाता है कि यह शवों को और जमीन में गड़ी लाशों को जमीन से खोदकर खाता है। देखने में यह बहुत बड़ा नहीं होता है और आमतौर पर दिखाई नहीं देता है।
मेडिकल जांच के बाद रिहाई
वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसका मेडिकल परिक्षण करने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। इस कबर बिज्जू को देखने के लिए पूरा गांव इकट्ठा हो गया था।
*मथुरा (यूपी) में कब्र खोद मुर्दों को खाने वाला कब्र बिच्छू पकड़ा गया है।
— Madan Mohan Soni (आगरा वासी) (@madanjournalist) December 26, 2024
मथुरा में एक जानवर को देखकर दंग रह गए कि आखिर यह जानवर है कौन तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, यह जानवर कब्र खोदकर मांस खाने वाला कब्र बिच्छू है।
वहीं सुबह-सुबह खेत पर जाने वाले लोग भी आज खेत पर नहीं… pic.twitter.com/luMzz2dCEa
हार्दिक तुम योद्धा हो! आंख पर लगे 7 टांके, फिर भी मैदान में दिखाया गजब का जज्बा
पहलगाम हमले पर रिजवान का अजीब बयान: क्या विराट कोहली परिवार होने से सब ठीक हो जाएगा?
आधे अखिलेश, आधे आंबेडकर: पोस्टर विवाद से मचा सियासी घमासान, बीजेपी ने बताया बाबासाहेब का अपमान
पहलगाम हमले पर अमेरिका का कड़ा रुख: भारत के साथ खड़ा बताया
सरकार मोदी की, सिस्टम राहुल गांधी का: जाति जनगणना पर राउत का दावा
मेरठ में अंधेरा: वक्फ एक्ट के विरोध में कर्मचारी ने काटी पूरे गाँव की बिजली, हुआ बर्खास्त
हार्दिक पंड्या ने रचा इतिहास, वॉटसन और पोलार्ड की बराबरी!
₹10 में रिचार्ज, 365 दिन की वैलिडिटी: TRAI के नए नियम से 10 करोड़ मोबाइल यूजर्स की मौज!
पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन, आग से झुलसने के बाद एक महीने से चल रहा था इलाज
दिल्ली में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, 20 दिनों में दिखेगा बड़ा असर!