पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन, आग से झुलसने के बाद एक महीने से चल रहा था इलाज
News Image

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का गुरुवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने व्यास के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि व्यास का जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा। वह अपने मृदु व्यवहार के कारण एक लोकप्रिय नेता के रूप में सदैव याद की जाएंगी। उनका निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास का निधन हम सबके लिए एक अपूरणीय क्षति है। व्यास ने शिक्षा, राजनीति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में बड़ा योगदान था। उनका इस तरह एक हादसे का शिकार होकर असमय जाना हम सभी के लिए एक बड़ा आघात है।

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि गिरिजाजी का निधन कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। कांग्रेस पार्टी और प्रदेश की प्रगति में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

परिवार के सदस्यों के अनुसार, 31 मार्च को राजस्थान के उदयपुर शहर में स्थित अपने घर में आरती करते समय वह गंभीर रूप से झुलस गई थीं। उन्हें तुरंत उदयपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के उपचार के लिए अहमदाबाद रेफर किया गया था।

गिरिजा के भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि गुरुवार शाम अहमदाबाद के अस्पताल में उनका निधन हो गया और शुक्रवार को उदयपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार के सदस्यों ने बताया कि व्यास घर में आरती कर रही थीं, तभी नीचे जल रहे दीये से उनके दुपट्टे में आग लग गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए।

गिरिजा व्यास कांग्रेस की एक अहम नेता थीं। उन्होंने राज्य और केंद्र दोनों सरकारों में मंत्री के रूप में काम किया। वे प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष भी रहीं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आंख पर 7 टांके, फिर भी पांड्या ने मचाया धमाल!

Story 1

सुप्रीम कोर्ट के वकील ए. पी. सिंह महिला पत्रकार पर भड़के, कहा - सीमा हैदर नहीं, सीमा मीणा बोलो!

Story 1

रोहित शर्मा को देख आकाश मधवाल ने झुकाया सिर, हिटमैन ने किया खास इशारा

Story 1

वीडियो: समुद्र में समा गया पूरा गांव, भयावह मंजर देख दहल उठे लोग!

Story 1

इजरायल में भीषण रेत तूफान और जंगल की आग का कहर

Story 1

रोहित शर्मा का DRS टाइमिंग: विवादों में घिरे, प्रशंसक भड़के!

Story 1

रोहित शर्मा का DRS विवाद: टाइम खत्म होने पर मांगा रिव्यू, आईपीएल में मचा बवाल

Story 1

अरे बाप रे! बांस पर लटककर पंखा बन गया ये शख्स, वीडियो देख लोग दंग

Story 1

आवारा सांड ने की स्कूटी चोरी की कोशिश!

Story 1

कई लोगों की नींद उड़ गई होगी: पीएम मोदी का इशारा किस ओर? क्या थरूर बदलेंगे पाला?