सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स बांस के ऊंचे डंडे पर चढ़कर, पंखे की तरह गोल-गोल घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। इस खतरनाक करतब को देखकर लोग आश्चर्यचकित हैं, क्योंकि शख्स अपनी जान की परवाह किए बिना यह जोखिम भरा काम कर रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स बीच सड़क पर एक ऊंचे बांस के डंडे पर चढ़ता है। धीरे-धीरे वह डंडे के ऊपरी हिस्से तक पहुंच जाता है। वहां पहुंचकर वह डंडे पर पेट के बल लेट जाता है और पंखे की तरह गोल-गोल घूमने लगता है।
इस करतब को करते समय शख्स नीचे गिर भी सकता था और उसे गंभीर चोटें आ सकती थीं। लेकिन उसके चेहरे पर डर का कोई भाव नहीं दिखाई दे रहा था। वीडियो में दिख रहा है कि आसपास खड़े लोग उसे हैरानी से देख रहे हैं।
किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। लोग इस पर मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं।
यह वीडियो @dumbitpatra15 नाम के एक्स अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो के साथ मजाकिया कैप्शन लिखा गया है, कुछ नहीं ब्रो बस बंदी ने बोल दिया गर्मी लग रही है।
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लगभग 2.5 लाख लोग देख चुके हैं। यूजर्स इस शख्स की हरकत पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, पूरा गांव हवा खाएगा... , जबकि दूसरे ने लिखा, बंदी का जबरा फैन।
कुछ नहीं ब्रो बस बंदी ने बोल दिया गर्मी लग रही है pic.twitter.com/dHcwmxXaZp
— Dr.khatra Commentary (@dumbitpatra15) May 1, 2025
बम गिरेगा तो पता नहीं चलेगा क्या... : कांग्रेस नेता ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए सवाल, भाजपा ने किया पलटवार
पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की तैयारी! गंगा एक्सप्रेसवे पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन
ईसाई धर्म अपनाने पर SC दर्जा खत्म: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
GT vs SRH: क्या शुभमन गिल आउट नहीं थे? अंपायर से उलझे गुजरात के कप्तान, नेहरा ने किया बचाव
भारत का शक्ति प्रदर्शन: राफेल, सुखोई और जगुआर की एक्सप्रेसवे पर नाईट लैंडिंग!
वक्फ कानून के विरोध में लाइनमैन ने काटी गांव की बिजली, नौकरी से हाथ धो बैठा
आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस की दबंगई , 17 में से 17 मैच जीते, रचा इतिहास
हनुमान बेनीवाल समेत 50 लोग जयपुर में हिरासत में, क्या है मामला?
चीनी बंदे ने चोर को सिखाया सबक, एक ही वार में किया चारों खाने चित्त
हॉलीवुड स्टाइल में CIA का चीन पर बम अटैक!