पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की तैयारी! गंगा एक्सप्रेसवे पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन
News Image

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ गया है। LOC पर पाकिस्तानी सेना लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है, जिसका भारत भी करारा जवाब दे रहा है।

घाटी में बढ़ते तनाव के बीच, भारतीय वायु सेना ने उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे पर अपनी ताकत दिखाई। वायुसेना ने एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ का अभ्यास किया।

शुक्रवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने अभ्यास शुरू कर दिया। आसमान में सुखोई, राफेल और जगुआर जैसे लड़ाकू विमानों की आवाज़ से दुश्मन देश थर्रा उठा।

लड़ाकू विमानों की गर्जन से आसपास के इलाके दहल गए। लोग अपने घरों से निकलकर आसमान की ओर देखने लगे। वायुसेना का शौर्य देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भारतीय वायु सेना (IAF) ने गंगा एक्सप्रेसवे पर फ्लाईपास्ट किया। यहां वायुसेना ने लड़ाकू विमानों के साथ टेक-ऑफ और लैंडिंग का अभ्यास किया।

यह अभ्यास युद्ध या राष्ट्रीय आपातकाल के समय वैकल्पिक रनवे के तौर पर एक्सप्रेसवे की क्षमता का आकलन करने के लिए किया गया। वायुसेना के लड़ाकू विमान दिन के उजाले के साथ-साथ रात में भी उतरने और उड़ने का अभ्यास करेंगे।

एयर फ़ोर्स ने गंगा एक्सप्रेसवे पर अपनी ताकत दिखाकर दुश्मन देश को यह संदेश दिया है कि उनसे टकराने का क्या अंजाम हो सकता है। वायुसेना के जवान 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान लैंडिंग और टेक-ऑफ का अभ्यास कर रहे हैं।

बता दें कि यदि युद्ध जैसी आपात स्थिति बनती है, तो एक्सप्रेसवे की पट्टी को वैकल्पिक हवाई अड्डे के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। रात के समय, जब विमान यहां उतरेंगे, तो बेवर-पीलीभीत मार्ग पर कटरा और जलालाबाद के बीच तीन घंटे के लिए यातायात बंद रहेगा।

एक्सप्रेसवे पर ट्रायल लैंडिंग सुबह होनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण इसमें देरी हुई। पहले यह प्रैक्टिस सुबह 9:45 बजे से 10:30 बजे तक होनी थी, लेकिन यह सुबह 11 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे तक चली, जबकि रात में शाम 7 बजे से रात 10 बजे के बीच रात में लैंडिंग और टेक-ऑफ किया जाएगा। इसमें राफेल, जगुआर और मिराज जैसे विमान शामिल हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सर्जिकल स्ट्राइक पर चन्नी के बयान से बवाल, बीजेपी ने बोला हमला, दी सफाई

Story 1

इतने तो विराट भाई के पास भी नहीं हैं! - सूर्यवंशी और राणा की मजेदार बातचीत वायरल

Story 1

भैंसे को आया गुस्सा, सवार को सिखाया सबक, पलटी गाड़ी!

Story 1

इमरान खान के साथ जेल में रेप का दावा, HIV टेस्ट की रिपोर्ट सामने आने से हड़कंप!

Story 1

तेज आवाज आई और पूरा इलाका पानी-पानी, मंजर देख दहल उठे लोग

Story 1

अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो... पूर्व अधिकारी के बयान से यूनुस सरकार का किनारा

Story 1

क्या पीएम मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है? फारूक अब्दुल्ला का जवाब

Story 1

पाकिस्तानी जेल में पूर्व PM इमरान खान के साथ मेजर द्वारा कुकर्म!

Story 1

चौराहे पर थमी जिंदगी: स्कूटी स्टार्ट करते वक्त हार्ट अटैक से युवक की मौत, CCTV में कैद हुए आखिरी पल

Story 1

बंगाल के नए जगन्नाथ धाम पर विवाद, पुरी में आक्रोश