चेन्नई: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से मुलाकात के बाद परिसीमन (Delimitation) बिल को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने इसे देश और विशेषकर दक्षिण भारत के खिलाफ एक बड़ी साजिश बताया है।
850 सीटों का खतरनाक एजेंडा राहुल गांधी ने कहा कि संसद में सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव महज विस्तार नहीं, बल्कि बीजेपी का एक सोची-समझी रणनीति है। उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि परिसीमन के जरिए बीजेपी चुनावी क्षेत्रों की प्रकृति पूरी तरह बदलना चाहती है। इसका इस्तेमाल विपक्ष की आवाज दबाने और समुदायों को बांटने के लिए किया जाएगा।
असम और जम्मू-कश्मीर का दिया हवाला कांग्रेस नेता ने दावा किया कि बीजेपी ने इस योजना का सफल परीक्षण पहले ही असम और जम्मू-कश्मीर में कर लिया है। उन्होंने कहा कि अब इसी मॉडल को पूरे भारत में लागू करने की तैयारी है। उन्होंने एम.के. स्टालिन से आग्रह किया है कि वे तमिलनाडु के हितों की रक्षा के लिए इस कदम का पुरजोर विरोध करें।
आरएसएस पर सीधा हमला राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधते हुए कहा कि यह संगठन तमिल संस्कृति, भाषा और सभ्यता का विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस इसे नष्ट कर अपने नियंत्रण में करना चाहता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, एक बार बीजेपी ने 850 सीटों वाली लोकसभा का पुनर्गठन कर लिया, तो भारत से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।
चुनाव से पहले ही तय हो जाएंगे नतीजे आगामी परिसीमन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जिन लोगों पर वोटों की चोरी का आरोप है, वही इस आयोग में शामिल हैं। उन्होंने कहा, पहले उन्होंने वोटों की चोरी की, अब वे देश का चुनावी नक्शा चुराना चाहते हैं। अगर वे सफल हुए, तो एक वोट पड़ने से पहले ही चुनाव के नतीजे तय हो जाएंगे।
लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा राहुल गांधी ने अपनी बातचीत में स्पष्ट किया कि यह मुद्दा केवल सीटों के बंटवारे तक सीमित नहीं है। उन्होंने इसे भारत के संवैधानिक ढांचे पर हमला करार दिया। राहुल गांधी के इस बयान के बाद अब देश की राजनीति गरमा गई है, जहां विपक्ष इसे लोकतंत्र की हत्या बता रहा है, वहीं बीजेपी पर अपनी सत्ता को स्थायी बनाने के लिए सीमाओं के पुनर्निर्धारण का आरोप लग रहा है।
*#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: After meeting DMK President MK Stalin, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, We had a very nice, cordial meeting with Thiru Stalin ji. We explained our view to him. Our view is that an 850-seat Parliament with delimitation and allowing the BJP to… pic.twitter.com/YCO4zLLc9T
— ANI (@ANI) November 29, 2026
ऐतिहासिक कदम: महिला आरक्षण और परिसीमन से बदलेगी संसद की तस्वीर, PM मोदी ने भरी हुंकार
राष्ट्रीय संकट से महिला आरक्षण तक: संसद के विशेष सत्रों ने कब-कब बदली देश की राजनीति?
स्टालिन ने राहुल को कहा भाई , पर परिसीमन पर जारी है पेंच; क्या बदलेगी DMK की राह?
मध्य प्रदेश का पावर प्लान: किसानों को दिन में बिजली और सिंहस्थ के लिए केंद्र से मांगी 1500 मेगावाट अतिरिक्त मदद
बिजनौर: गांव की गलियों में बेखौफ टहलता दिखा गुलदार, CCTV फुटेज ने उड़ाई ग्रामीणों की नींद
क्या राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? बीजेपी के दिग्गज नेताओं से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
मैं उसकी परवाह क्यों करूं? आकाश दीप को हेलमेट पर दो बाउंसर मारकर काइल जैमीसन का विवादित बयान
परिसीमन विधेयक पर घमासान: राहुल गांधी की चेन्नई दौड़ और स्टालिन का पारिवारिक संकट
मन की बात: युवाओं के लिए नशा एक बड़ी चुनौती, पीएम मोदी ने समाज से एकजुट होने का किया आह्वान
परिसीमन विधेयक पर अड़ी DMK: स्टालिन ने INDIA गठबंधन की अपील ठुकराई, तमिलनाडु के भविष्य का दिया हवाला