मध्य प्रदेश में बिजली की मांग में हो रही रिकॉर्ड बढ़ोतरी ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। रबी सीजन में सिंचाई की जरूरत और औद्योगिक खपत को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र से बड़ा सहयोग मांगा है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दिल्ली में आयोजित केंद्रीय ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में प्रदेश की भविष्य की जरूरतों को मजबूती से रखा है।
राज्य सरकार किसानों को रात की परेशानी से मुक्ति दिलाने की तैयारी कर रही है। सरकार प्रदेश के 7441 कृषि फीडरों का आधुनिकीकरण करेगी, ताकि किसानों को दिन में 10 घंटे निर्बाध बिजली मिल सके। इस महत्वाकांक्षी योजना पर करीब 9,864 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार ने केंद्र से 60:40 के अनुपात में 5,918 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मांगी है, ताकि कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा का उपयोग और बुनियादी ढांचा मजबूत किया जा सके।
उज्जैन में होने वाले आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियां भी जोरों पर हैं। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए ऊर्जा विभाग ने 667 करोड़ रुपये के कार्यों की रूपरेखा तैयार की है। सरकार ने केंद्र से 15 मार्च से 31 मई 2028 तक यानी तीन महीने के लिए 250 मेगावाट अतिरिक्त बिजली आवंटित करने का अनुरोध किया है, ताकि आयोजन के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
अक्टूबर 2026 में बिजली की मांग में पिछले वर्ष की तुलना में 30.7 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस स्थिति को देखते हुए फरवरी 2027 की पीक डिमांड को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश ने केंद्र के अनआवंटित कोटे से 1,000 से 1,500 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मांगी है। इसके अलावा, NTPC लारा और सीपत से भी 800-800 मेगावाट बिजली आवंटित करने का प्रस्ताव रखा गया है।
राज्य सरकार को जेपी निगरी (495 मेगावाट) और महान एनर्जी (1230 मेगावाट) से बिजली मिलने में हो रही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन परियोजनाओं से होने वाली अनिश्चितता के चलते सरकार ने विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत महाराष्ट्र की सिनार और झारखंड के पतरातू संयंत्रों से बिजली लेने का प्रस्ताव दिया गया है, ताकि प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर कोई आंच न आए और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलती रहे।
*मप्र के ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने प्रदेश के किसानों के लिये केंद्र से मांगा सहयोग बिजली की बढ़ती मांग के अनुरूप केंद्रीय अनआवंटित कोटे से 1,000से 1,500मेगावाट अतिरिक्त बिजली आवंटित करने का अनुरोध दिल्ली में ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री श्री तोमर
— MPPKVVCL INDORE (@MPEBIndore) November 28, 2026
भोपाल। 1/20 pic.twitter.com/PQbm7NnCV2
परिसीमन पर हमारा रुख साफ : INDIA गठबंधन की बैठक से पहले कनिमोझी का बड़ा बयान
परिसीमन विधेयक पर राहुल गांधी पर बरसे चिराग पासवान, बोले- उनकी जिद ने कांग्रेस का बुरा हाल कर दिया
गोरखपुर की बदलती तस्वीर: CM योगी ने दी 502 करोड़ की सौगात, 17 हजार करोड़ से खुलेगी रोजगार की राह
क्या राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
परिसीमन बिल पर BJP का डिनर मास्टरप्लान : पीएम मोदी की सक्रियता से बढ़ी सियासी सरगर्मी
मशहूर कॉमेडियन भुवन बाम कानूनी मुसीबत में, अश्लील हरकत और टिप्पणी को लेकर FIR दर्ज
संसद का विशेष सत्र: क्या है ‘व्हिप’, क्यों जारी हुआ और परिसीमन बिल पर किसकी क्या तैयारी?
विनोद कांबली के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे: इलाज से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक का उठाएंगे खर्च
क्या क्रिकेट के बाद राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? भाजपा नेताओं से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
परिसीमन बिल पर राहुल गांधी की दो टूक: यह लोकतंत्र की हत्या, बीजेपी का चुनावी नक्शा चुराने का खेल