दिल्ली: संसद के विशेष सत्र और बहुप्रतीक्षित परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। रविवार को पार्टी ने डिनर डिप्लोमेसी के जरिए अपने सांसदों को न केवल एकजुट किया, बल्कि उन्हें बिल की बारीकियों से भी रूबरू कराया।
मंत्रियों के घर रणनीति की पाठशाला पार्टी ने देशभर के सांसदों को अलग-अलग समूहों में बांटकर वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के आवास पर डिनर बैठकों का आयोजन किया। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य सांसदों को परिसीमन विधेयक के मुख्य पहलुओं और सदन में मतदान की प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से समझाना था।
अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग केंद्र तय किए गए थे। उत्तर प्रदेश के लिए कमलेश पासवान, बिहार के लिए लल्लन सिंह, मध्य प्रदेश के लिए शिवराज सिंह चौहान और दिल्ली-हरियाणा के सांसदों के लिए मनोहर लाल खट्टर के आवास पर बैठकें हुईं। वहीं, जेपी नड्डा के घर उत्तराखंड और हिमाचल के सांसद जुटे, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों के लिए किरेन रिजिजू के घर बैठक हुई।
पीएम मोदी के घर मंथन इससे पहले दिन में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक आवास (7 लोक कल्याण मार्ग) पर भाजपा संसदीय दल की कार्यकारी समिति के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और आगामी संसदीय रणनीति पर गहन चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस बैठक को सार्थक और उत्पादक करार दिया है।
3-लाइन व्हिप जारी: सदन में रहना अनिवार्य सरकार किसी भी स्तर पर चूक नहीं चाहती है। इसे देखते हुए भाजपा ने अपने सभी लोकसभा सांसदों के लिए 3-लाइन व्हिप जारी कर दिया है। व्हिप के जरिए सांसदों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अगले चार दिनों तक सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और सरकार द्वारा लाए जाने वाले विधायी कार्यों के पक्ष में अपना पूर्ण समर्थन सुनिश्चित करें।
इस आक्रमक रणनीति से यह स्पष्ट है कि भाजपा परिसीमन विधेयक को लेकर बेहद गंभीर है और इसे संसद में बिना किसी अड़चन के पारित कराने की पूरी तैयारी में है।
Excellent meeting with the BJP Parliamentary Party Executive Committee at 7, LKM. Had productive conversations on various subjects. pic.twitter.com/N5zyLT7u0r
— Narendra Modi (@narendramodi) November 29, 2026
सिक्किम का दशकों पुराना सपना पूरा: पहली रेल लाइन के लिए टनल खुदाई का काम संपन्न
परिसीमन बिल पर वारिस पठान का बड़ा हमला: BJP को गाली देने वाले अब उसकी गोद में बैठे हैं
स्टालिन ने राहुल को कहा भाई , पर परिसीमन पर जारी है पेंच; क्या बदलेगी DMK की राह?
मशहूर कॉमेडियन भुवन बाम कानूनी मुसीबत में, अश्लील हरकत और टिप्पणी को लेकर FIR दर्ज
महिला आरक्षण और परिसीमन पर फंसा पेंच: ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की क्या होगी भूमिका?
एक फ्रेम में दो दुनिया: जब सरकारी फाइलों के बीच नन्हीं परी संग नजर आईं IAS परी बिश्नोई
गोरखपुर में सीएम योगी का सख्त एक्शन: जमीन कब्जाने वालों की अब खैर नहीं
पटना: यूट्यूबर आर्यन केल्विन का कार्यक्रम रद्द होते ही भड़के समर्थक, BJP दफ्तर पर पथराव
क्या क्रिकेट से राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? BJP अध्यक्ष से मुलाकात ने बढ़ाईं अटकलें
क्राइस्टचर्च टेस्ट में खूनी खेल: आकाश दीप को बाउंसर मारने के बाद काइल जैमीसन का विवादित वीडियो वायरल