महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर पवार परिवार के भीतर हलचल तेज हो गई है। मामला संसद में प्रस्तावित डिलिमिटेशन (परिसीमन) विधेयक से जुड़ा है। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले को एक भावुक पत्र लिखकर इस बिल का कड़ा विरोध करने की अपील की है।
शरद पवार की विरासत का दिया हवाला रोहित पवार ने अपनी चिट्ठी में सीधे तौर पर शरद पवार की राजनीतिक विरासत और उनके पुरोगामी विचारों का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि शरद पवार की खराब सेहत के बीच पार्टी को ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे उनकी दशकों पुरानी छवि और विचारधारा पर दाग लगे। उन्होंने साफ कहा कि भले ही कुछ नेता सत्ता के साथ जाना चाहें, लेकिन पार्टी को अपने मूल्यों से समझौता नहीं करना चाहिए।
सत्ता के दबाव और संविधान पर सवाल विधायक ने परिसीमन बिल की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन करना एससी/एसटी वर्ग के प्रतिनिधित्व के लिए घातक हो सकता है। रोहित ने तंज कसते हुए पूछा कि जब नई जनगणना की प्रक्रिया चल रही है, तो इस बिल को लेकर इतनी जल्दबाजी क्यों है? उन्होंने इसे भाजपा का राजनीतिक हथियार बताते हुए कहा कि यह सब अपने हिसाब से निर्वाचन क्षेत्र तय करने की कवायद है।
सोशल मीडिया पर मेंशन कर बढ़ाया दबाव रोहित पवार ने अपनी बात सार्वजनिक करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में एनसीपी-एसपी के सभी सांसदों को टैग किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करने की बात कहते हुए स्पष्ट किया कि केवल सांसदों या विधायकों की सुविधा के लिए संविधान के खिलाफ जाकर फैसला नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने सुप्रिया सुले से अपील की है कि वे किसी भी तरह के दबाव को दरकिनार कर पूरी मजबूती से इस विधेयक का विरोध करें।
पार्टी के भीतर पसरा सस्पेंस यह चिट्ठी ऐसे समय में आई है जब पार्टी के भीतर परिसीमन बिल को लेकर भारी असमंजस है। जहां सुप्रिया सुले ने पहले मसौदे के अध्ययन की बात कही थी, वहीं कुछ नेताओं ने शर्तों के साथ समर्थन के संकेत दिए थे। अब 30 नवंबर को संसद के विशेष सत्र से पहले सांसदों की सुप्रिया सुले के साथ बैठक होनी है। रोहित पवार की इस चिट्ठी ने साफ कर दिया है कि पार्टी के भीतर एक बड़ा वर्ग इस बिल के पूरी तरह खिलाफ है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या पार्टी नेतृत्व रोहित की अपील मानेगा या बीच का रास्ता अपनाएगा।
आदरणीय खा. सुप्रियाताई…..@supriya_sule@kolhe_amol@DrmpMohite@INilesh_Lanke@BhaskarBhagare@amarkale_speaks@bajrangsonwane_@MeBalyaMama#Delimitation#StopDelimitation#ProtectFederalism#SaveDemocracy#मतदारसंघ_पुनर्रचना#महाराष्ट्र_धर्मpic.twitter.com/ZoKBsOaqSf
— Rohit Pawar (@RRPSpeaks) November 29, 2026
क्या क्रिकेट के बाद राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? भाजपा नेताओं से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
न पानी में, न जमीन पर: हवा में तैरता दिखा विशालकाय जहाज, 20 घंटे में 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
क्या राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज
गांधी नगर मार्केट में दहला इलाका: कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
दुनिया का सबसे भरोसेमंद देश है भारत: मोहन भागवत
स्टालिन का इंडिया गठबंधन को झटका: दिल्ली से चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेताओं को मिला खाली हाथ
परिसीमन विधेयक पर अड़ी DMK: स्टालिन ने INDIA गठबंधन की अपील ठुकराई, तमिलनाडु के भविष्य का दिया हवाला
परिसीमन बिल पर घमासान: INDIA गठबंधन को एकजुट करने चेन्नई पहुंचे सोनिया-राहुल
श्रीलंका की फिरकी में फंसा पाकिस्तान: एशिया कप राइजिंग स्टार्स फाइनल में 217 रनों पर सिमटी पारी
क्या क्रिकेट पिच से राजनीतिक मैदान में उतरेंगे मोहम्मद शमी? नितिन नवीन से मुलाकात ने बढ़ाईं अटकलें