केंद्र सरकार के नए परिसीमन प्रस्ताव ने विपक्षी गठबंधन INDIA में बड़ी दरार पैदा कर दी है। एक तरफ कांग्रेस इस विधेयक का पुरजोर विरोध कर रही है, तो दूसरी तरफ प्रमुख सहयोगी दल डीएमके (DMK) ने इसके समर्थन के संकेत दिए हैं। इसी गतिरोध को खत्म करने के लिए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व चेन्नई पहुंच गया है।
चेन्नई में मंथन का दौर रविवार को कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चेन्नई पहुंचे। यहाँ वे डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से मुलाकात करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्टालिन को विधेयक के खिलाफ एकजुट रहने के लिए मनाना है।
DMK का रुख क्यों बदला? डीएमके का झुकाव इस बिल की ओर इसलिए है क्योंकि प्रस्तावित बदलावों के तहत तमिलनाडु की मौजूदा 39 सीटें बढ़कर 51 हो जाएंगी। पार्टी का तर्क है कि बिल में सीटों का अनुपात 2051 तक स्थिर रखने का जो प्रावधान है, उससे दक्षिणी राज्यों की राष्ट्रीय हिस्सेदारी सुरक्षित रहेगी। डीएमके सांसद कनिमोझी ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी ने अपना स्टैंड स्पष्ट कर दिया है और अंतिम फैसला स्टालिन ही लेंगे।
सरकार की क्या है योजना? केंद्र सरकार सोमवार, 30 नवंबर को लोकसभा में संविधान संशोधन और परिसीमन से जुड़ा विधेयक पेश करने जा रही है। प्रस्ताव के अनुसार, लोकसभा की कुल सीटें बढ़ाकर 850 करने की योजना है। इसमें परिसीमन के लिए आधार वर्ष 2011 की जनगणना को बनाया गया है। 2 दिसंबर को इसे राज्यसभा में पेश किया जा सकता है।
कांग्रेस की चिंता और गणित राहुल गांधी ने चेतावनी दी है कि सीटों का यह विस्तार लोकतंत्र को कमजोर करेगा और भाजपा को चुनावी नक्शा बदलने की खुली छूट देगा। हालांकि, राजनीतिक समीकरण कांग्रेस के लिए कठिन हैं। संविधान संशोधन के लिए संसद में दो-तिहाई बहुमत (360 वोट) चाहिए। एनडीए के पास अपने 320 वोट हैं। अगर डीएमके (22 वोट) साथ देती है, तो भी सरकार को 6 और वोटों की जरूरत होगी। यदि डीएमके विरोध करती है, तो बिल का गिरना तय है।
महिला आरक्षण पर असर इस बिल का सीधा प्रभाव महिला आरक्षण अधिनियम 2023 पर भी पड़ेगा। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की प्रक्रिया परिसीमन पूरा होने के बाद ही शुरू हो सकती है। ऐसे में बिल का भविष्य 2029 के आम चुनावों से पहले महिला आरक्षण लागू होने की समयसीमा तय करेगा।
दक्षिणी राज्यों का डर दक्षिण भारतीय राज्यों को हमेशा से डर रहा है कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होने से उनकी राजनीतिक ताकत कम हो जाएगी और उत्तर भारत का वर्चस्व बढ़ जाएगा। यही कारण है कि सीटों का अनुपात 2051 तक स्थिर रखने वाली शर्त स्टालिन के लिए सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बनी है। अब देखना यह है कि सोनिया-राहुल की चेन्नई यात्रा गठबंधन की इस गांठ को खोल पाती है या नहीं।
Delimitation Bill | INDIA bloc delegation, led by Congress chief Mallikarjun Kharge and CPP chairperson Sonia Gandhi, reached Chennai to meet DMK chief MK Stalin. Pics from Chennai airport lounge
— ANI (@ANI) November 29, 2026
(Pics Source: Office of DK Shivakumar) pic.twitter.com/x8rH8pXnnz
दूसरे देश से खेलने की कोशिश करो... , मोहम्मद सिराज को लेकर संजय मांजरेकर का तंज वायरल
मशहूर कॉमेडियन भुवन बाम कानूनी मुसीबत में, अश्लील हरकत और टिप्पणी को लेकर FIR दर्ज
थिएटर में ही रामायण का जलवा: ओटीटी रिलीज पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का बड़ा बयान
यूपी चुनाव 2027: खरगे की नसीहत भी बेअसर, इमरान मसूद ने फिर दी सपा को चुनौती
भारत की प्रगति, नारीशक्ति की उड़ान: महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बड़ा दांव
गोरखपुर की बदलती तस्वीर: CM योगी ने दी 502 करोड़ की सौगात, 17 हजार करोड़ से खुलेगी रोजगार की राह
गांधी नगर मार्केट में आग का तांडव: कपड़ों के गोदाम में भड़की भीषण लपटें, दहशत में व्यापारी
संसद के विशेष सत्र में आर-पार के मूड में सपा: तीनों बिलों के खिलाफ जारी किया व्हिप
क्या क्रिकेट पिच से राजनीतिक मैदान में उतरेंगे मोहम्मद शमी? नितिन नवीन से मुलाकात ने बढ़ाईं अटकलें
नारी शक्ति वंदन और परिसीमन: क्या है प्रधानमंत्री का बड़ा संकल्प और विवाद की असली जड़?