आज के दौर में मोबाइल फोन सिर्फ एक उपकरण नहीं, बल्कि हमारी पूरी डिजिटल लाइफ का हिस्सा बन चुका है। इसमें बैंकिंग ऐप से लेकर निजी दस्तावेज तक सुरक्षित रहते हैं। ऐसे में फोन खोना किसी बड़े संकट से कम नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में इस समस्या का समाधान बताया है।
तत्काल उठाएं ये कदम पीएम मोदी ने बताया कि अगर आपका फोन चोरी हो जाता है या कहीं खो जाता है, तो सबसे पहले अपने नजदीकी पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत दर्ज करने के बाद, आपको फोन के IMEI नंबर का उपयोग करके भारत सरकार के डिजिटल प्लेटफॉर्म संचार साथी (Sanchar Saathi) पर जाना होगा।
क्या है संचार साथी प्लेटफॉर्म? संचार साथी दूरसंचार विभाग की एक विशेष पहल है। यह प्लेटफॉर्म मोबाइल यूजर्स की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। अगर आपका फोन खो गया है, तो आप इस पोर्टल के जरिए उसे ब्लॉक करवा सकते हैं।
फोन को ब्लॉक करना क्यों जरूरी है? एक बार जब आप संचार साथी पर अपने खोए हुए फोन के IMEI नंबर के साथ जानकारी दर्ज करते हैं, तो आपका फोन ब्लॉक हो जाता है। इसका मतलब है कि कोई भी उस फोन में नया सिम कार्ड डालकर उसका इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। इससे फोन के गलत इस्तेमाल (जैसे साइबर अपराध) की संभावना खत्म हो जाती है।
पुलिस कैसे करेगी मदद? पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति आपके चोरी हुए फोन में नया सिम डालकर उसे नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश करता है, तो सिस्टम को तुरंत इसकी जानकारी मिल जाती है। इससे पुलिस को खोए हुए मोबाइल की लोकेशन ट्रैक करने और उसे बरामद करने में मदद मिलती है।
सुरक्षा के लिए अहम सुझाव फोन खोने के बाद केवल सिम कार्ड बंद करा देना ही काफी नहीं है। अपने मोबाइल का IMEI नंबर हमेशा कहीं लिखकर सुरक्षित रखें। यदि दुर्भाग्य से आपका फोन चोरी हो जाए, तो घबराने के बजाय इन डिजिटल प्रक्रियाओं का पालन करें। यह न केवल आपके फोन को सुरक्षित रखने में मदद करेगा बल्कि अपराधियों तक पहुंचने का रास्ता भी आसान बनाएगा।
Lost your mobile phone? Here s what you MUST DO!
— PMO India (@PMOIndia) November 29, 2026
The Sanchar Saathi app helps users track lost or stolen mobile phones, report suspected fraud calls and make the digital space safer.#MannKiBaat pic.twitter.com/CHF6Jf5cgg
परिसीमन और महिला आरक्षण: संसद के महायुद्ध से पहले मोदी की खास रणनीति
स्कूल बना राजनीतिक अखाड़ा: बच्चों से लगवाए कमल खिला दे के नारे, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल
दूसरे देश से खेलने की कोशिश करो... , मोहम्मद सिराज को लेकर संजय मांजरेकर का तंज वायरल
लॉस एंजिल्स में भूकंप से मची तबाही: 24 घंटे में 100 से ज्यादा झटकों से सहमा अमेरिका
साइबर ठगी से बचना है तो तुरंत अपनाएं ये तरीका, पंकज चौधरी ने दी संचार साथी ऐप के इस्तेमाल की सलाह
मन की बात: युवाओं के लिए नशा एक बड़ी चुनौती, पीएम मोदी ने समाज से एकजुट होने का किया आह्वान
गांधी नगर मार्केट में दहला इलाका: कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
नशे के खिलाफ पीएम मोदी का संकल्प: इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं
परिसीमन पर फंसा पेंच: स्टालिन का मजबूरी वाला दांव, राहुल गांधी ने दी तमिलनाडु की संस्कृति बचाने की दुहाई
फिर हिटमैन के हाथ में मुंबई इंडियंस की कमान, रोहित शर्मा ने पलटन के लिए कही ये बड़ी बात