लॉस एंजिल्स: अमेरिका का लॉस एंजिल्स और उसके आसपास के इलाके इन दिनों लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से दहल उठे हैं। शनिवार (28 नवंबर) की सुबह कैलिफोर्निया तट के पास आए 5.0 तीव्रता के भूकंप ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसके बाद से आफ्टरशॉक्स का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि 24 घंटे के भीतर 100 से अधिक झटके दर्ज किए गए।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, पहला झटका शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे मैनहट्टन बीच के दक्षिण-पश्चिम में समुद्र के नीचे 7.6 मील की गहराई पर महसूस किया गया। दिनभर और शाम तक 4.3, 4.5, 4.0 और 3.9 तीव्रता के कई शक्तिशाली आफ्टरशॉक्स ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दीं। स्वतंत्र ट्रैकिंग रिपोर्ट्स में डाउनटाउन लॉस एंजिल्स के 100 किमी के दायरे में 112 झटके दर्ज होने का दावा किया गया है।
तेज झटकों के कारण लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट (LAX) की छत की टाइलें गिर गईं और खिड़कियां टूट गईं, जिससे वहां पानी भर गया। यूनिवर्सल स्टूडियो हॉलीवुड से भी नुकसान की खबरें हैं। कई रिहायशी इलाकों में घर की खिड़कियां टूटने, अलमारियों से सामान गिरने और कारों के अलार्म बजने की घटनाएं सामने आई हैं। मैनहट्टन बीच पियर को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है।
भूकंप वैज्ञानिक लूसी जोन्स ने इसे एक सक्रिय आफ्टरशॉक सीरीज बताया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, हालांकि हर बार छोटे झटकों के बाद बड़ा भूकंप नहीं आता, लेकिन भविष्य में और बड़े झटके आने की 5% संभावना बनी रहती है। मेयर कैरेन बास ने जनता को ड्रॉप, कवर और होल्ड ऑन की सुरक्षा रणनीति अपनाने और किसी भी आपात स्थिति के लिए सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।
दक्षिणी कैलिफोर्निया भूकंपीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। यह प्रशांत प्लेट और उत्तरी अमेरिकी प्लेट के मिलन बिंदु पर स्थित है। इन प्लेटों के बीच होने वाली रगड़ और भूगर्भीय तनाव के कारण यहां अक्सर बड़े भूकंप आते रहे हैं। 1994 का नॉर्थरिज भूकंप (6.7 तीव्रता) शहर के इतिहास की सबसे भयावह यादों में से एक है, जिसमें 57 लोगों की जान गई थी।
प्रशासन ने लोगों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं:
WATCH: Expensive wine bottles shatter as strong earthquake strikes Los Angeles area. pic.twitter.com/C8ULBNMAp4
— Scope Report (@ScopeReport_) November 28, 2026
दिल्ली: ई-रिक्शा की चार्जिंग बनी काल, विश्वास नगर में भीषण आग से 4 लोगों की दर्दनाक मौत
IND vs NZ: गंभीर-गिल के प्रयोग की अग्निपरीक्षा, तीसरे दिन अंशुल कंबोज पर टिकीं नजरें
दहेज के लोभियों को मुंहतोड़ जवाब: पिता ने थार मांगी तो लड़की वालों ने थमा दी प्लास्टिक की खिलौना कार
हेगले ओवल में भारत की मुश्किल: ध्रुव जुरेल की बहादुरी के बावजूद न्यूजीलैंड को 110 रनों की बढ़त
दिल्ली की दीवारों पर उतरीं भारत-ऑस्ट्रेलियाई संस्कृतियां: बिफोर डिस्टेंस से जुड़ी कला की एक नई दास्तां
सत्ता खोते ही संतुलन खो बैठीं ममता , परिसीमन बिल पर दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर तीखा हमला
मोहम्मद सिराज और गंभीर के बीच क्या सब ठीक है? वायरल वीडियो ने बढ़ाई भारतीय फैंस की चिंता
एशिया कप फाइनल: पाकिस्तान ने जीता टॉस, श्रीलंका के सामने खड़ा है अजेय चुनौती
ILT20: सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर मचा गदर, निकोलस पूरन के छक्के से एमआई एमिरेट्स को मिली ऐतिहासिक जीत
दहेज में मांगी Thar तो लड़की वालों ने थमाया खिलौना, कैमरे के सामने तोड़ा रिश्ता