दिल्ली के विश्वास नगर में तड़के सुबह हुआ हादसा दिल्ली के शाहदरा जिले के विश्वास नगर इलाके में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
चार्जिंग पॉइंट से फैली मौत की चिंगारी शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग सुबह 4:15 बजे के करीब लगी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बिल्डिंग के बेसमेंट में ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट से चिंगारी उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। बेसमेंट में कई ई-रिक्शा पार्क किए गए थे, जिसके कारण आग तेजी से पूरी इमारत में फैल गई।
मौके पर मची अफरा-तफरी हादसे के वक्त घर में 6 लोग सो रहे थे। आग लगने के बाद बिल्डिंग की पहली मंजिल और मेजेनाइन फ्लोर पर फंसे लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बाहर निकाले गए 6 लोगों में से 4 ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, वहीं 2 लोग 10 प्रतिशत तक झुलस गए हैं जिनका इलाज चल रहा है।
लगातार बढ़ते आग के मामले दिल्ली में आगजनी की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे एक दिन पहले शनिवार को दिल्ली के करोल बाग स्थित कृष्णा नगर इलाके में एक गोदाम में आग लग गई थी। हालांकि, उस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था, लेकिन विश्वास नगर की घटना ने ई-रिक्शा चार्जिंग और रिहायशी इलाकों में सुरक्षा मानकों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
Delhi: Four people died and two others were injured after a fire broke out at an e-rickshaw charging point in Vishwas Nagar, under the Farsh Bazar police station area of Shahdara district, around 4 am. Six people were sleeping at the site when the fire broke out. Fire tenders… pic.twitter.com/plm9Tur9Cb
— IANS (@ians_india) November 29, 2026
आकाश दीप हुए बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की एंट्री; सिराज को फिर नजरअंदाज करने पर भड़के फैंस
जेल से रिहाई के बाद अरविंद केजरीवाल से मिले नरेश बाल्यान, कहा- तानाशाही की हार हुई
रविशंकर प्रसाद पर निशाना, नाम लिया रवि किशन का: इमरान मसूद ने कह दी बड़ी बात
उत्तर भारत में कोहरे की चादर, तो दक्षिण में बारिश का दौर: जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
दिल्ली: ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट बना काल, भीषण आग में झुलसी खुशियां, 4 की मौत
झांसी में लव ट्रायंगल का हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर दो बॉयफ्रेंड भिड़े, एक निकला शादीशुदा
‘क्यों करूं परवाह?’ आकाश दीप को बाउंसर मारने के बाद काइल जैमीसन के बिगड़े बोल
ध्रुव जुरेल की जुझारू पारी से बची भारत की लाज, न्यूजीलैंड की बढ़त 243 के पार
वापस ऊपर जाओ, भूकंप आया है : लैंडिंग के वक्त हिलने लगी धरती, बाल-बाल बची डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट
बंगाल की खाड़ी में हाई-अलर्ट: क्या भारत करने जा रहा है अग्नि-6 का परीक्षण?