क्राइस्टचर्च टेस्ट के तीसरे दिन एक बेहद डरावना मंजर देखने को मिला। भारतीय बल्लेबाज गुरनूर बराड़ को न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी की एक घातक बाउंसर सीधे गले के निचले हिस्से और कॉलर बोन पर जा लगी। गेंद की रफ्तार इतनी अधिक थी कि बराड़ मैदान पर ही दर्द से तड़प उठे।
दर्द से कराह उठे बराड़ घटना 72वें ओवर की पहली गेंद पर हुई। मैट हेनरी की तेज तर्रार गेंद बराड़ के बल्ले को छकाते हुए सीधे उनके गले पर लगी। चोट लगते ही बराड़ मैदान पर दर्द से चिल्लाते हुए नीचे बैठ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसे देखकर क्रिकेट फैंस भी सहम गए हैं।
फिजियो की मदद और संघर्ष चोट के तुरंत बाद भारतीय टीम के फिजियो दौड़कर मैदान पर पहुंचे। उन्होंने कॉलर बोन के पास प्रभावित हिस्से की जांच की और राहत मिलने पर वहां टेप लगाया। इस दौरान बराड़ के चेहरे पर साफ दर्द देखा जा सकता था, वह राहत के लिए अपनी सोने की चेन को दांतों से दबाए हुए नजर आए।
उपचार के बाद बराड़ दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए खड़े तो हुए, लेकिन उनके खेल में पहले जैसा आत्मविश्वास और लय नहीं दिख रही थी।
हेनरी की बाउंसर का शिकार यह पहली बार नहीं है जब मैट हेनरी की बाउंसर ने गुरनूर बराड़ को परेशानी में डाला है। इससे पहले वनडे सीरीज के दौरान भी हेनरी ने उन्हें बाउंसरों के जाल में फंसाया था। माउंट माउंगानुई वनडे में भी हेनरी ने पहले उन्हें बाउंसर से परेशान किया और फिर सटीक यॉर्कर डालकर उनका ऑफ स्टंप उखाड़ दिया था।
कैसी रही बराड़ की पारी? गुरनूर बराड़ ने क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में 10वें नंबर पर बल्लेबाजी की। उन्होंने कुल 46 गेंदों का सामना किया और महज 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 21.73 की स्ट्राइक रेट से खेली गई इस छोटी सी पारी में उनके बल्ले से केवल एक चौका निकला।
THAT S A NASTY ONE ? Matt Henry comes firing after Lunch as Gurnoor Brar takes a nasty blow to the throat. ? Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 2nd Test, Day 3, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #NZVIND https://t.co/goh2WayPW3
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 29, 2026
लॉस एंजिल्स में 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहली धरती: एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, रिफाइनरी में लगी आग
TVK को समर्थन क्यों? चिदंबरम ने तोड़ी चुप्पी, DMK से दूरी पर दिया बड़ा बयान
जनकपुर से अयोध्या पहुंची सरयू-कमला एक्सप्रेस, रामलला के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
क्या राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? बीजेपी के दिग्गज नेता से मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज
रामगढ़ सड़क हादसा: रांची-पटना हाईवे पर स्कॉर्पियो पलटने से 4 बच्चों समेत 13 लोगों की दर्दनाक मौत
क्या आप बच्चे की हर मुश्किल खुद सुलझा देते हैं? हर्ष गोयनका की पैरेंटिंग सलाह ने छेड़ी नई बहस
हेगले ओवल में भारत की मुश्किल: ध्रुव जुरेल की बहादुरी के बावजूद न्यूजीलैंड को 110 रनों की बढ़त
कश्मीर बंटवारे का काला अध्याय : बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, नेहरू के पुराने बयान पर छिड़ी बहस
दिल्ली: ई-रिक्शा की चार्जिंग बनी काल, विश्वास नगर में भीषण आग से 4 लोगों की दर्दनाक मौत
भूकंप के झटके से थर्राया लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट: लैंडिंग से ठीक पहले बाल-बाल बचा विमान