भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राहुल गांधी को उनके नाना और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल के फैसलों को लेकर घेरा है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस का काला अध्याय शीर्षक से एक पोस्ट साझा कर हड़कंप मचा दिया है।
नेहरू पर गंभीर आरोप निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि 29 नवंबर 1962 को तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल अयूब खान के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने के लिए एक संयुक्त बयान जारी किया था। दुबे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को टैग करते हुए कहा कि उन्हें अपने नाना का वह बयान गौर से पढ़ना चाहिए, जो उन्होंने 30 नवंबर 1962 को संसद में दिया था।
चीन युद्ध और विदेशी दबाव की कहानी बीजेपी सांसद ने 1962 के भारत-चीन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भारत युद्ध हार चुका था और चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वह युद्ध भारत ने अमेरिका के पैसे से लड़ा था और ब्रिटिश सरकार ने सैन्य सहयोग दिया था।
ब्रिटिश और अमेरिकी मंत्रियों की भूमिका दुबे के अनुसार, युद्ध के बाद 27 नवंबर 1962 को ब्रिटिश कैबिनेट मंत्री डंकन सैंडी और अमेरिका के विदेश राज्य मंत्री एविरल हैरीमेन दिल्ली में नेहरू से मिले थे। इसके अगले ही दिन, वे पाकिस्तान जाकर जनरल अयूब खान से मिले। 29 नवंबर को इन विदेशी मंत्रियों ने पत्रकारों को जम्मू-कश्मीर बंटवारे के समझौते की जानकारी दी, जिसके चलते देश में भारी हंगामा हुआ था।
संसद में नेहरू का बचाव निशिकांत दुबे का कहना है कि संसद में जब इस मुद्दे पर चर्चा हुई, तो नेहरू को अपने मंसूबों पर पानी फिरता नजर आया। उन्होंने तब सदन में यह अजीब दावा किया था कि वे न तो अखबार पढ़ते हैं और न ही न्यूज सुनते हैं।
गांधी-नेहरू परिवार पर कड़ा प्रहार अपनी पोस्ट के अंत में निशिकांत दुबे ने तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि अमेरिका और ब्रिटेन की दलाली करना गांधी-नेहरू परिवार की विचारधारा का पुराना हिस्सा रहा है। अपनी इन बातों को पुख्ता करने के लिए उन्होंने संबंधित ऐतिहासिक पुस्तकों और दस्तावेजों के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं।
*कांग्रेस का काला अध्याय, चैप्टर - 258
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) November 28, 2026
258. 29 नवंबर 1962 प्रधानमंत्री नेहरू जी ने जम्मू कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल अयूब खान के साथ संयुक्त बैठक कर बयान जारी कर दिया । @RahulGandhi जी अपने नाना नेहरू जी के बयान को गौर से पढ़िए जो उन्होंने… pic.twitter.com/jiiAHUJLf2
अनंत अंबानी ने पूरी की 21 किलोमीटर की गोवर्धन परिक्रमा, ब्रज के विकास के लिए रिलायंस का 18 करोड़ का संकल्प
अफगानिस्तान में स्कूल के पास भीषण धमाका: 10 मासूमों की मौत, 110 घायल
मन की बात: युवाओं के लिए नशा एक बड़ी चुनौती, पीएम मोदी ने समाज से एकजुट होने का किया आह्वान
मुश्किल दौर में क्रिकेट के सितारे को मिला सहारा: विनोद कांबली के बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाएगी शिवसेना
परिसीमन बिल: आखिरी वक्त में पलटेगा खेल? स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे सोनिया और राहुल
अब चीन सीमा तक पहुंचेगी ट्रेन: सिक्किम के लिए ऐतिहासिक दिन, 5.3 किमी लंबी टनल तैयार
परिसीमन पर विपक्ष में दरार: खरगे और सोनिया की डैमेज कंट्रोल कवायद, स्टालिन-पवार से करेंगे मुलाकात
2029 तक नशामुक्त होगा एमपी: सीएम डॉ. मोहन यादव का संकल्प, मन की बात के बाद किया बड़ा आह्वान
मुशफिकुर रहीम का बड़ा ऐलान: 2027 में इस ऐतिहासिक सीरीज के बाद लेंगे संन्यास
क्या राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? बीजेपी के दिग्गज नेता से मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज