मदुरै: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर शनिवार शाम कार्तिगई दीपम की पारंपरिक रस्म सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों के बाद पूरी की गई। लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच, यह आयोजन इस बार पूरी तरह से न्यायिक निगरानी और अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा में संपन्न हुआ।
जजों की निगरानी में जला दीप शाम करीब 5 बजे, सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त रिसीवर और हाईकोर्ट के एक सेवानिवृत्त जज की मौजूदगी में दीपथून (पत्थर के स्तंभ) पर दीप जलाया गया। इस रस्म में 30 किलो घी, 50 मीटर सूती बाती और 5 किलो कपूर का उपयोग किया गया। मंदिर प्रशासन ने पहले इसे दूसरी जगह आयोजित किया था, जिसे कोर्ट ने आदेश की अवमानना माना था।
CRPF का सख्त पहरा, 50 लोगों की सीमा पहाड़ी की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को सौंपा गया था। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच केवल 50 लोगों को एक समय में पहाड़ी पर जाने की अनुमति दी गई। वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने सीआरपीएफ जवानों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।
दरगाह में नमाज और शांतिपूर्ण माहौल उसी पहाड़ी पर स्थित हजरत सुल्तान सिकंदर बदूशा औलिया दरगाह में भी सुबह से ही मुस्लिम श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। 100 से अधिक जायरीन दरगाह में नमाज और दुआ के लिए पहुंचे। कोर्ट ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि दरगाह और मस्जिद में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी स्थिति में नहीं रोका जाएगा।
प्रशासनिक अधिकारियों पर लटकी तलवार सुप्रीम कोर्ट ने आदेश का पालन न करने पर तमिलनाडु के मुख्य सचिव, डीजीपी और 13 अन्य अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया है। अदालत ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकारियों ने राजनीतिक दबाव में काम किया। अब सभी अधिकारियों को 15 दिसंबर को कोर्ट में पेश होकर जवाब देना होगा कि दीप जलाने का आदेश क्यों नहीं माना गया।
आगे की चुनौती हालांकि दीपथून पर दीप जल चुका है, लेकिन पहाड़ी पर प्रवेश और दोनों समुदायों के धार्मिक अधिकारों का विवाद अभी पूरी तरह थमा नहीं है। 10 दिसंबर को दरगाह में सालाना उर्स का आयोजन भी होना है। ऐसे में 15 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई इस मामले में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
VIDEO | Tamil Nadu: Karthigai Deepam lit amid chants of Vetrivel Muruganukku Arohara hailing Lord Muruga.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 28, 2026
The Deepam is lit using 30 kg ghee, 50 meters of cotton wick, 5 kg camphor.
Devotees swirl saffron shawls in celebration at Thiruparankundram to hail the lamp lighting.… pic.twitter.com/9dhqnZELMW
ईंट को मात देने वाला पत्थर पनीर : शादी में चाकू फेल, तो आरी से काटना पड़ा पनीर!
क्या 400 पार के बाद अब 800 पार की तैयारी? परिसीमन बिल पर खड़गे ने घेरी सरकार
दिल्ली से लौटते ही बदले पाकिस्तानी मंत्री के सुर: नफरत की बात छोड़ अब कर रहे भारत की तारीफ
वायरल वीडियो: भूखे कबूतर के लिए डॉगी बना मसीहा , दरियादिली देख भावुक हुए लोग
नोटों की बारिश के बीच अर्चना तिवारी ने क्यों ठुकराए पैसे? अनंत सिंह की बेटी की शादी में चर्चा का विषय बनीं डांसर
लोकसभा का बदलेगा नक्शा: परिसीमन के बाद 816 होगी सीटों की संख्या, जानिए आपके राज्य में कितनी बढ़ेंगी सीटें
दिल्ली की सुरक्षा के लिए CM रेखा गुप्ता का खास संदेश: तुरंत मोबाइल में सेव करें ये दो नंबर
परिसीमन बिल पर सियासी घमासान: खरगे के घर जुटे विपक्षी दिग्गज, सरकार को घेरने की बनी रणनीति
नारी शक्ति का वादा पूरा करेंगे: महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश
आज 7 को 11 कर लूं, कल 15 कर लूंगा... : जर्सी नंबर बदलने की सलाह पर धोनी ने ज्योतिषी की कर दी बोलती बंद