एसी मार्केट में नई एंट्री एसी सर्विसिंग की दिग्गज कंपनी अर्बन कंपनी ने अब खुद के एयर कंडीशनर (AC) बाजार में उतारने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपनी नेटिव (Native) सीरीज के तहत दो नए मॉडल—Native Ultra और Native Ultra Air पेश किए हैं। प्री-बुकिंग अर्बन कंपनी के आधिकारिक ऐप पर शुरू कर दी गई है।
क्यों खास है ये AC? कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर अभिराज सिंह भल ने बताया कि यह उत्पाद ग्राहकों की सबसे बड़ी समस्याओं को हल करने के लिए बनाया गया है। ज्यादातर एसी में बार-बार गैस खत्म होने और रिपेयरिंग की समस्या से लोग परेशान रहते हैं। कंपनी का दावा है कि इस नए एसी में ग्राहकों को अगले 5 साल तक न तो गैस रिफिल करानी पड़ेगी और न ही किसी तरह की रिपेयरिंग की चिंता करनी होगी।
इंटीग्रेटेड एयर प्यूरीफायर की सुविधा इस एसी की सबसे बड़ी खासियत इसमें लगा इंटीग्रेटेड एयर प्यूरीफायर है। यह फीचर एसी चलने के साथ-साथ कमरे की हवा को शुद्ध करने का काम भी करेगा। यानी अब आपको अलग से एयर प्यूरीफायर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
50 डिग्री तापमान में भी दमदार कूलिंग अभिराज सिंह भल के अनुसार, इन एसी को भारत की भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में भी बेहतरीन कूलिंग देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि यह मात्र 21 मिनट में कमरे के तापमान को 24 डिग्री तक ले आता है।
स्मार्ट फीचर्स से लैस यह एक स्मार्ट एसी है, जिसे आप अपने स्मार्टफोन से ही कंट्रोल कर सकते हैं। ऐप के जरिए आप बिजली की खपत, गैस लेवल और अन्य जानकारियां रियल-टाइम में देख सकते हैं। इसे चलाने के लिए आपको रिमोट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यह वॉयस कमांड (बोलकर चलाने) पर भी काम करता है।
कीमत और उपलब्धता Native Ultra Air की शुरुआती कीमत 55,499 रुपये रखी गई है। फिलहाल, इसे केवल अर्बन कंपनी के ऐप से प्री-बुक किया जा सकता है। यह कदम कंपनी के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जो अब सर्विस सेक्टर से हटकर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी अपनी पैठ बना रही है।
When we started building Native water purifiers a few years back, we asked a simple question. Why do water purifiers need servicing every few months? Why is this consumer durable not durable? Why should customers put up with repeated repairs, AMCs and filter changes?
— Abhiraj Singh Bhal (@abhirajbhal) November 27, 2026
We are… pic.twitter.com/Ny9k4fjjdP
झूठ बोलने में सुपर डॉक्टरेट हैं राहुल गांधी : वोट चोरी और परिसीमन पर BJP का तीखा पलटवार
हाथ में गेंद, सामने आसान विकेट, फिर भी नहीं उखाड़ी गिल्लियां: सिकंदर रजा की बड़ी चूक पर मचा बवाल
स्टालिन बने सावरकर 2.0 ? परिसीमन बिल पर समर्थन से तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल
परिसीमन विधेयक पर DMK का बड़ा फैसला: स्टालिन बोले- हमारी शर्तें मानीं, अब करेंगे समर्थन
90 ग्राम को कह दिया 90 रुपये , पाकिस्तानी अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नोटों की बारिश के बीच अर्चना तिवारी ने क्यों ठुकराए पैसे? अनंत सिंह की बेटी की शादी में चर्चा का विषय बनीं डांसर
परिसीमन बिल पर DMK का बड़ा दांव: मोदी सरकार के साथ आए स्टालिन, बहुमत के लिए अभी भी 6 का फासला
सोनिया गांधी की नागरिकता और वोटर लिस्ट का पेंच: क्या 1983 से पहले ही जुड़ गया था नाम?
शिक्षा के मंदिर में सियासी शोर: सरकारी स्कूल में मासूमों से लगवाए कमल खिला दे के नारे
परिसीमन पर INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार: DMK ने किया समर्थन, कांग्रेस पर साधा निशाना