मुंबई: शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करके राजनीतिक चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है। राउत ने योगी को हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा और एक काबिल आदमी करार दिया है।
योगी के बिना यूपी की कल्पना नहीं मीडिया से बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा, योगी जी हिंदुत्व का एक ऐसा चेहरा हैं जो सबसे ऊपर हैं। मेरा मानना है कि अगर योगी नहीं, तो यूपी नहीं। राउत ने कहा कि यदि योगी आदित्यनाथ ने खुद को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश किया है, तो यह पूरी तरह से जायज और तारीफ के काबिल है।
विधायकों के समर्थन पर जताया भरोसा राउत ने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ को अपनी लोकप्रियता और अपनी पार्टी के विधायकों के समर्थन पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, योगी जी को विश्वास है कि यूपी में उनका बहुमत आएगा और विधायक दल का नेता होने के नाते वही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। विधायक अंततः उन्हीं का समर्थन करेंगे।
बीजेपी में मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस संजय राउत का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री के चेहरे पर सियासी बयानबाजी तेज है। हाल ही में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक अलग रुख अपनाते हुए कहा था कि चुनाव के बाद नवनिर्वाचित विधायक ही तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन होगा।
कमल का फूल ही चेहरा केशव प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट किया कि बीजेपी में चुनाव कमल के निशान पर लड़े जाते हैं। उन्होंने कहा, कोई एक व्यक्ति यह तय नहीं करता। हमारे यहां एक व्यवस्थित प्रक्रिया है। चुनाव के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल के नेता का चुनाव होता है। मौर्य के इस बयान को पार्टी के भीतर नेतृत्व की स्थिति को लेकर कयासों के तौर पर देखा जा रहा है।
आजम खान की अखिलेश को नसीहत इस बीच, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के एक बयान ने भी सुर्खियां बटोरी हैं। खान ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में कहा कि काश! अखिलेश जी भी छह महीने जेल में बिताते, ताकि वे जेल की उन मुश्किलों और दर्द को बेहतर समझ पाते जो उन्होंने झेली हैं। जवाब में अखिलेश ने कहा कि उन्होंने समय-समय पर अपने वरिष्ठ नेता की पीड़ा को महसूस किया है।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, If Yogi ji has declared himself (as CM face), it is commendable. He is a capable man, and we too love Yogi ji. Yogi ji is a face of Hindutva that stands at the very top, and if there is no Yogi, there is no UP.… pic.twitter.com/ppIw7TMg8r
— ANI (@ANI) November 26, 2026
न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी क्रम में भूचाल: 3 ओवर में गिरे 3 विकेट, टीम इंडिया की घातक वापसी
तमिलनाडु: अब सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की पैटरनिटी लीव , पिता भी निभा सकेंगे जिम्मेदारी
कश्मीर की बर्फ में दौड़ती वंदे भारत : स्विट्जरलैंड जैसा नज़ारा देख हैरान हुए लोग
मेरठ: बीच सड़क पर युवती को खींचने वाला सलमान पुलिस मुठभेड़ में घायल, रेप और SC/ST एक्ट में हुई गिरफ्तारी
रामायण पर SC का तल्ख रुख: याचिकाकर्ता को CJI की नसीहत- दिक्कत है तो खुद फिल्म बना लें
नहीं खिलाना तो ले ही मत जाओ... , सिराज का पत्ता कटने पर भड़के दिग्गज, मैनेजमेंट पर उठे सवाल
8वां वेतन आयोग का 70% काम पूरा: केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ी उम्मीदें, जल्द होगा बड़ा ऐलान
आसमान से नजर, जमीन पर घेराबंदी: किश्तवाड़ के जंगलों में आतंकियों की तलाश तेज
हाईवे पर पलटा बकरियों से भरा ट्रक, पुलिस के छूटे पसीने; सड़क पर मची ऐसी भगदड़
IPL 2027: मुंबई इंडियंस का ऐतिहासिक यू-टर्न , रोहित शर्मा फिर बने कप्तान