बिहार की राजनीति में अपनी धमक रखने वाले पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। मोकामा के नदवां गांव में आयोजित इस विवाह समारोह में भव्यता से ज्यादा खाने-पीने की मची आपाधापी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो इस बात की गवाही दे रहे हैं कि दावत में स्थिति बेकाबू हो गई थी।
प्लेटें खत्म, देसी जुगाड़ शुरू शादी में इतनी भारी भीड़ उमड़ी कि देखते ही देखते परोसने के लिए रखी गईं प्लेटें खत्म हो गईं। लेकिन मेहमानों ने हार नहीं मानी। भूख मिटाने के लिए लोगों ने देसी जुगाड़ अपनाया। किसी ने पानी पीने वाले गिलास में ही पूड़ी-सब्जी डाल ली, तो किसी ने गत्ते के कार्टन को ही थाली बना लिया।
बड़े बर्तनों पर सीधा धावा हालात इतने अजीब हो गए कि कुछ लोग परोसे जाने का इंतजार करने के बजाय सीधे उन बड़े बर्तनों के पास पहुंच गए जिनमें खाना बना था। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग खुद ही सब्जी निकालकर खाने की कोशिश कर रहे हैं। रसगुल्लों को लेकर भी भारी मारामारी देखी गई, जिसके चलते देखते ही देखते मिठाई के काउंटर खाली हो गए।
खुला निमंत्रण बना मुसीबत भीड़ के इस सैलाब की मुख्य वजह अनंत सिंह का वह ऐलान था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी बेटी की शादी में आने के लिए किसी को निमंत्रण की जरूरत नहीं है। इस खुले न्योते के बाद बिहार भर से लोग उमड़ पड़े। अव्यवस्था का आलम यह था कि मेहमानों की संख्या का अंदाजा लगाना ही मुश्किल हो गया था।
सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म शादी के ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जहां एक तरफ लोग मेहमानों के इस अनोखे जुगाड़ पर चुटकी ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इतने बड़े आयोजन में खाने की बदइंतजामी पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। फिलहाल, यह महाभोज अपनी भव्यता से ज्यादा भीड़ के अनुशासनहीनता और खाने के लिए मची जद्दोजहद के लिए चर्चा में है।
लोगों की भूख का आलम देखिए, लाठियां खाने को भी तैयार हैं, लेकिन भोज में खाना खाने से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। pic.twitter.com/rfJluZX2O8
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) November 26, 2026
तो हम क्या करेंगे चुनाव लड़कर? 60 सीटों के ऑफर पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन पर उठाए सवाल
ट्रेन में नहीं मिली सीट, कंफर्म टिकट लेकर दर-दर भटकता रहा यात्री!
छठ पूजा और सिंदूर पर अपमानजनक टिप्पणी: कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर FIR, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
गेहूं की बंपर पैदावार का फॉर्मूला! किसान जान लें सिंचाई के ये 5 सबसे जरूरी समय
उदयपुर की शाही शादी में शाहरुख खान का डांस, सोशल मीडिया पर छिड़ी ट्रोलिंग की जंग
वनडे क्रिकेट के इन 14 भारतीय दिग्गजों ने जड़ा है दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स की पूरी लिस्ट
अनंत सिंह की बेटी की शादी में नोटों की बारिश: फर्श पर बिखरे कड़क नोटों को झाड़ू से बटोरते दिखे लोग
दूल्हा-दुल्हन बनकर खुद परोसने निकले अनिरुद्ध और काव्या, शाही दावत में दिखा सादगी भरा अंदाज
फोन की मजबूती चेक करने के लिए महिला ने पार की हद, उबलते सूप में डुबोया स्मार्टफोन, फिर जो हुआ...
चमत्कार: दो तेज रफ्तार कारों ने फुटबॉल की तरह उछाला, फिर भी सुरक्षित खड़ा हो गया मौत के मुंह से निकला युवक