अमरावती: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। पेदारायावरम के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार शख्स जिस तरह से मौत को मात देकर खड़ा हुआ, उसे देख हर कोई हैरान है।
हादसा: हवा में उछाला, फिर दोबारा कुचला घटना रंगमपेटा मंडल के पास की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि सालिका नवीन नाम का युवक अपनी बाइक से सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हवा में उछल गया।
इससे पहले कि वह जमीन पर गिरता, पीछे से आ रही एक और रफ्तार भरी कार ने उसे फिर टक्कर मार दी। इस दोहरी टक्कर ने युवक को एक फुटबॉल की तरह कई मीटर दूर फेंक दिया।
घायल अवस्था में घर लौट रहा था युवक मिली जानकारी के अनुसार, नवीन समरलकोटा का रहने वाला है और पास की एक फैक्ट्री में काम करता है। बताया जा रहा है कि बुधवार को वह बीमार था और काम से छुट्टी लेकर घर वापस लौट रहा था। तभी यह जानलेवा हादसा हुआ।
मौत को दी मात, खुद उठा और चल पड़ा हादसे का मंजर इतना भयानक था कि वहां मौजूद लोगों को लगा कि युवक का बचना नामुमकिन है। लेकिन, कुछ ही पलों के बाद जो हुआ वह किसी चमत्कार से कम नहीं था।
गंभीर रूप से टकराने के बावजूद नवीन खुद अपने पैरों पर खड़ा हो गया। उसे केवल मामूली चोटें आईं। हैरानी की बात तो यह है कि उसने अपनी क्षतिग्रस्त बाइक को उठाया और वहां से चला गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे ईश्वरीय कृपा मान रहे हैं।
Reckless Road Crossing, Miraculous Escape! Two cars hit a motorcyclist in quick succession near Pedarayavaram in East Godavari district as he reportedly attempted a reckless road crossing. The impact sent him flying through the air, but incredibly, he got back on his feet and walked away. The shocking accident was caught on CCTV!
— Ashish (@KP_Aashish) November 26, 2026
#AndhraPradesh
उदयपुर की शाही शादी में छाए शाहरुख खान: लुंगी डांस पर लगाए ठुमके, रीक्रिएट किया ओम शांति ओम का डायलॉग
अनंत सिंह की बेटी की शादी बनी महाभोज से महा-अराजकता : कहीं पनीर की लूट, तो कहीं पंडाल में सांप का आतंक
गजवा-ए-हिंद के दावे करने वाले पाकिस्तानी कर्नल अब अमेरिका में चला रहे ट्रक
पहले बने भाई-बहन, फिर रचा ली शादी! सुपरस्टार यश का पुराना वीडियो हुआ वायरल
इंजीनियरिंग का बढ़ा क्रेज: JEE Main 2027 में रिकॉर्ड तोड़ आवेदन, 14 लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा
Realme 17 Pro: 10,000mAh की विशाल बैटरी और धाकड़ फीचर्स के साथ जल्द होगी एंट्री
पाकिस्तान की वेब सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो पर भारत में लगा बैन, नेटफ्लिक्स को सरकार की कड़ी चेतावनी
मेरठ बना ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का नया पावरहाउस: ₹2,900 करोड़ के बॉल कॉर्पोरेशन प्लांट का शिलान्यास
संविधान दिवस पर सोनम वांगचुक को प्रशासन का उपहार : भेजा समन, मांगा शांति बॉन्ड
भारत में नहीं दिखेगी पाकिस्तानी सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो , सरकार का नेटफ्लिक्स को सख्त आदेश