भारतीय रेलवे ने देश के बहादुर जवानों और अधिकारियों के सम्मान में एक बड़ा कदम उठाया है। अब चक्र श्रेणी के सभी वीरता पुरस्कार विजेता वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। सरकार ने इस सुविधा का विस्तार करते हुए इसे देश की सभी ट्रेनों के लिए लागू कर दिया है।
सेना ने दी जानकारी भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस फैसले की जानकारी साझा की। सेना ने कहा कि रेल मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के बीच हुई चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है। यह पहल देश के योद्धाओं के साहस, बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करने की एक साझा प्रतिबद्धता है।
किन्हें मिलेगा इस सुविधा का लाभ? यह विशेष अधिकार उन विजेताओं को दिया गया है जिन्हें चक्र श्रेणी के पदक मिले हैं। इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
क्या बदले नियम? पहले वीरता पुरस्कार विजेताओं के लिए मुफ्त रेल यात्रा की सुविधा चुनिंदा ट्रेनों तक ही सीमित थी। अब सरकार ने इस दायरे को बढ़ाकर वंदे भारत समेत भारतीय रेलवे की सभी ट्रेनों तक कर दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लाभार्थियों के पुराने अधिकारों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, बल्कि नई ट्रेनों को इसमें जोड़ा गया है।
किस श्रेणी में कर सकेंगे सफर? पात्र लाभार्थी यात्रा के दौरान निम्नलिखित श्रेणियों में सफर कर सकते हैं:
अन्य मेडल विजेताओं के लिए भी सौगात इस साल की शुरुआत में सरकार ने सेना, नौसेना और वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) पाने वाले जवानों के लिए लाइफटाइम कॉम्प्लिमेंट्री रेलवे ट्रैवल को मंजूरी दी थी। इस सुविधा के तहत एलिजिबल लाभार्थी अपने साथ एक साथी को भी मुफ्त यात्रा पर ले जा सकते हैं।
कैसे करें अप्लाई? इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए पात्र व्यक्तियों को इंडियन रेलवेज कंसेशन कार्ड पोर्टल (IRCCP) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन के समय अपनी पात्रता के अनुसार (सर्विसिंग, रिटायर्ड या परिवार के सदस्य) जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। पात्रता की पुष्टि के बाद ही कॉम्प्लिमेंट्री रेलवे कार्ड पास जारी किया जाएगा।
🇮🇳 HONOURING VALOUR
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) November 25, 2026
In a significant welfare initiative, the Ministry of Railways, in consultation with the Ministry of Defence, has enhanced the complimentary train travel facility for Chakra Series Awardees. The facility now extends to all trains, including Vande Bharat,… pic.twitter.com/lPFWJDy3Lo
छठ पूजा और बिहारी महिलाओं पर विवादित टिप्पणी: कॉमेडियन यश माहेश्वरी ने मांगी माफी, भड़के लोग
संविधान दिवस पर सोनम वांगचुक को प्रशासन का उपहार : भेजा समन, मांगा शांति बॉन्ड
जब राजनीति के बीच चटपटी झालमुड़ी का लगा तड़का: नितिन गडकरी का देसी अंदाज हुआ वायरल
तो हम क्या करेंगे चुनाव लड़कर? 60 सीटों के ऑफर पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन पर उठाए सवाल
नासा की टक्कर से अंतरिक्ष में मचा बवाल: डिमोर्फोस पर बना स्टेडियम जैसा गड्ढा, डगमगाया क्षुद्रग्रह
चमत्कार: दो तेज रफ्तार कारों ने फुटबॉल की तरह उछाला, फिर भी सुरक्षित खड़ा हो गया मौत के मुंह से निकला युवक
सत्ता के भूखे नेतृत्व का दौर: संविधान दिवस पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
शादी के स्टेज पर उड़ रहे थे नोट, दुल्हन की एक हरकत ने रातों-रात जीत लिया सबका दिल
बालोद के जंगलों में मौत का जाल : 4 साल में 63 वन्यजीवों ने तोड़ा दम, खुले कुएं बन रहे काल
अमृतसर-जामनगर हाईवे बना रनवे: सेना के विमानों ने सड़क पर भरी उड़ान, गडकरी ने शेयर किया वीडियो