बालोद जिले के जंगलों और रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। पिछले चार वर्षों में 63 वन्यप्राणियों की मौत ने वन विभाग की कार्ययोजना पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क हादसे और खुले कुएं इन मूक जीवों के लिए सबसे बड़े दुश्मन साबित हो रहे हैं।
वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 से अक्टूबर 2026 के बीच कुल 63 वन्यजीवों की मौत हुई है। इनमें 51 मौतें प्राकृतिक कारणों से हुईं, जबकि 12 वन्यप्राणियों ने सड़क हादसों में अपनी जान गंवाई। साल 2025 इस मामले में सबसे डरावना रहा, जिसमें अकेले 28 वन्यजीवों की प्राकृतिक मौत दर्ज की गई।
हालांकि, विभाग ने इस दौरान तेंदुआ, भालू और पैंगोलिन जैसे 13 दुर्लभ वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू भी किया है।
जंगलों से सटे गांवों में मौजूद 180 खुले कुएं वन्यजीवों के लिए काल बन गए हैं। पानी की तलाश में भटकते जानवर अक्सर इनमें गिरकर दम तोड़ देते हैं। विभाग ने अब तक 30 कुओं को ढंककर सुरक्षित किया है, जबकि अगले साल 70 और कुओं को बंद करने का लक्ष्य रखा गया है।
तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर होने वाली मौतों को रोकने के लिए वन विभाग ने कमर कस ली है। एनएच-30 के चौड़ीकरण के दौरान वाइल्डलाइफ क्रॉसिंग बनाने का प्रस्ताव एनएच डिवीजन को भेजा गया है। वहीं, एनएच-930 के संवेदनशील इलाकों में कैमरा ट्रैप लगाकर वन्यजीवों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
वन्यजीवों को बचाने के लिए विभाग ने स्थानीय स्तर पर भालू मित्र और हाथी मित्र दलों को सक्रिय किया है। ये दल किसी भी अनहोनी या घायल वन्यजीव की सूचना तुरंत अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। घायलों के उपचार के लिए मैत्री बाग और पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।
वन विभाग ने संरक्षण की कई योजनाएं बनाई हैं, लेकिन बढ़ती खनन परियोजनाएं और विकास कार्य वन्यजीवों के लिए लगातार खतरा पैदा कर रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन इन आंकड़ों को कम करने के लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन की सख्त जरूरत है।
*बालोद जिले में 2023 से अक्टूबर 2026 तक 63 वन्यप्राणियों की मौत हुई। 12 की जान हादसों में गई। वन विभाग ने खुले कुओं को ढंकने और सड़क हादसे रोकने की तैयारी शुरू की है। pic.twitter.com/DzX6jxSpWo
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) November 26, 2026
पंचायत 5 के बाद अब दालिम्ब का जलवा: ओटीटी पर छाएंगे जितेंद्र कुमार, जानिए कब और कहां देखें
तुम फोकट में काम कर रहे हो! : लाइव शो में ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार की ली क्लास, करण जौहर भी हुए हैरान
अनंत सिंह की बेटी की शादी बनी भोज की जंग : खाने के लिए मची लूट, वीआईपी भी फंसे जाम में
रोहतक बना मिर्जापुर: रंजिश में गोलियों से गूंजा ढाबा, 4 युवकों की दर्दनाक मौत
900 साल पुराने मंदिर के पत्थरों में कैद है बस्तर के राजवंश का राज , महारानी के दान से मिला यह अनूठा प्रमाण
एशिया कप राइजिंग स्टार्स: सेमीफाइनल में भारत बनाम श्रीलंका, फाइनल की रेस में कौन है आगे?
इंडिया ए vs श्रीलंका ए: फाइनल की जंग, क्या बदलेगी तिलक वर्मा की विनिंग टीम ?
शादी के स्टेज पर उड़ रहे थे नोट, दुल्हन की एक हरकत ने रातों-रात जीत लिया सबका दिल
पासपोर्ट पर विवाद: सौरभ दास को लंदन जाने से क्यों रोका गया? सरकार ने बताई असली वजह
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट लॉन्च: फ्लेक्स-फ्यूल हाइब्रिड इंजन के साथ भविष्य के लिए तैयार