जगदलपुर: लौह अयस्क खनन के जरिए देश की औद्योगिक प्रगति का हिस्सा बनने वाली NMDC की किरंदुल परियोजना अब बस्तर के लिए गंभीर संकट बनती जा रही है। डिपॉजिट-14 में हुए एक भीषण भूस्खलन ने न केवल पहाड़ की ऊपरी परत को ढहा दिया, बल्कि अपने साथ 30 हेक्टेयर आरक्षित वन और एक प्रमुख जलस्रोत को भी मलबे में दबा दिया है।
यह घटना 17 नवंबर की रात को हुई। खनन कार्य के दौरान निकले ओवरबर्डन (अपशिष्ट मलबा) का सुरक्षित निस्तारण न हो पाने के कारण यह मलबा अनियंत्रित होकर नीचे स्थित वन क्षेत्र में फैल गया। बस्तर वन मंडल की सीसीएफ स्टाइलो मंडावी के अनुसार, कंपार्टमेंट नंबर 673 का लगभग 30 हेक्टेयर आरक्षित वन क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित हुआ है।
नुकसान सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। खनन का यह मलबा करीब 3 किलोमीटर लंबे नाले में समा गया है। इससे जंगल के प्राकृतिक जलप्रवाह की व्यवस्था तो बाधित हुई ही है, साथ ही वहां की वनस्पतियों और जंगल के पुनर्जीवन (रीजनरेशन) प्रक्रिया पर भी गहरा असर पड़ा है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने तत्काल प्रभाव से संबंधित एजेंसी के खिलाफ वन अपराध का मामला दर्ज किया है। हालांकि, विभाग का कहना है कि मलबे के अस्थिर होने के कारण अभी वास्तविक नुकसान का सटीक आकलन करना मुश्किल है। मलबा स्थिर होने के बाद ही पेड़-पौधों और पारिस्थितिकी को हुए कुल नुकसान का विस्तृत ब्यौरा सामने आएगा।
इस हादसे ने NMDC के खनन प्रबंधन और सुरक्षा मानकों की पोल खोल दी है। कांग्रेस के एक सात सदस्यीय जांच दल ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। आरोप है कि अधिकारियों की घोर लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ, जिसका खामियाजा अब स्थानीय ग्रामीणों और पर्यावरण को भुगतना पड़ रहा है।
बस्तर में खनन कार्यों के बढ़ते दबाव के बीच यह घटना एक चेतावनी है। सवाल यह है कि यदि नियमों का पालन किया गया था, तो ओवरबर्डन आरक्षित वन क्षेत्र और नाले तक कैसे पहुँचा? क्या पर्यावरणीय सुरक्षा के मानकों को दरकिनार किया जा रहा है? अब देखना यह है कि प्रशासन इस विनाश के लिए किसे जिम्मेदार ठहराता है और प्रभावित संसाधनों की भरपाई कैसे की जाती है।
*किरंदुल के NMDC डिपॉजिट-14 में भूस्खलन से 30 हेक्टेयर आरक्षित वन प्रभावित, 3 KM नाला मलबे की चपेट में। मामले में विधायक लखेश्वर बघेल ने ये कहा- @BastarDistrict #Chhattisgarh pic.twitter.com/na43rIxHiT
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) November 26, 2026
मां की याद में छलका अर्जुन मुंडा का दर्द: वह सुबह अब कभी नहीं आएगी
अगर वो नहीं खेल रहा, तो उसे न्यूजीलैंड क्यों भेजा... सिराज को बाहर बैठाने पर भड़के आकाश चोपड़ा
बालोद के जंगलों में मौत का जाल : 4 साल में 63 वन्यजीवों ने तोड़ा दम, खुले कुएं बन रहे काल
पुणे में काल बनकर आया बेकाबू ट्रक: बस स्टॉप पर खड़े 3 छात्रों को रौंदा, 2 की हालत गंभीर
900 साल पुराने मंदिर के पत्थरों में कैद है बस्तर के राजवंश का राज , महारानी के दान से मिला यह अनूठा प्रमाण
अमेरिका के ओवरकैपेसिटी के दावों पर भारत का कड़ा रुख, कहा- बातचीत से निकलेगा समाधान
तुम फोकट में काम कर रहे हो! : अक्षय कुमार के फ्री में शो करने पर ट्विंकल खन्ना ने लगाई क्लास
गीजा में मौत का तांडव: टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, 31 लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत
डोकलाम में फिर सक्रिय हुआ ड्रैगन: भूटान की तोर्सा घाटी में चीन की नापाक चाल , सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा
सर गलती हो गई, माफ कर दो : मेरठ में युवती को बंधक बनाने वाला हैवान पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया