नलखेड़ा: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय और मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के मंदिर दौरे के दौरान गर्भगृह में प्रवेश को लेकर विवाद छिड़ गया है। आम श्रद्धालुओं के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में अभिनेता को प्रवेश मिलने के बाद मंदिर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
आम जनता के लिए नियम, वीआईपी के लिए छूट? मंदिर में सुबह 10 बजे के बाद गर्भगृह में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है। आम श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर बाहर से ही मां के दर्शन कर संतोष करते हैं। ऐसे में अभिनेता को विशेष अनुमति मिलने से सामान्य श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मां के दरबार में जब सभी समान हैं, तो फिर वीआईपी पहचान के आधार पर नियमों में बदलाव क्यों किया गया?
जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी और लापरवाही सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस गंभीर उल्लंघन के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी मामले से अनभिज्ञता जता रहे हैं। मंदिर प्रबंध समिति की अध्यक्ष और प्रभारी एसडीएम अर्पिता राय का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं नायब तहसीलदार चंद्रशेखर परमार ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि वे केवल उन्हें मंदिर तक लाए थे, गर्भगृह में प्रवेश कैसे हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
अधिकारियों की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल अधिकारियों का यह रवैया उनकी घोर लापरवाही को दर्शाता है। सोशल मीडिया पर विवेक ओबेराय के गर्भगृह में पूजा करते हुए वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं, फिर भी जिम्मेदारों का यह कहना कि मामले की जानकारी नहीं है , स्थानीय लोगों में अविश्वास पैदा कर रहा है।
सुरक्षा और परंपरा का प्रश्न यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। पहले भी यहां प्रबंधन की सुस्ती के कारण हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों की जान गई थी। अब नियम तोड़ने की यह घटना यह साबित करती है कि प्रशासन अभी भी अपनी पिछली गलतियों से सबक लेने को तैयार नहीं है। श्रद्धालुओं ने मांग की है कि यदि नियम सभी के लिए हैं, तो इस उल्लंघन के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
VIDEO | Madhya Pradesh: Actor Vivek Anand Oberoi and motivational speaker Vivek Bindra visited the Maa Baglamukhi Temple in Nalkheda, Agar Malwa district on Wednesday.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 25, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/cixkBfLsfB
भारतीय महिला हॉकी का स्वर्णिम सफर: जापान को रौंदकर पहली बार वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 4 पर पहुंचा भारत
गेहूं की बंपर पैदावार का फॉर्मूला! किसान जान लें सिंचाई के ये 5 सबसे जरूरी समय
तुम फोकट में काम कर रहे हो! : लाइव शो में ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार की ली क्लास, करण जौहर भी हुए हैरान
रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो: मां बनी दरिंदा, पिता ने निभाया तमाशबीन का फर्ज!
अंतरिक्ष में डेटा का साम्राज्य: Elon Musk का 10 लाख सैटेलाइट्स वाला Starmind प्रोजेक्ट क्या है?
मिस्र में भीषण सड़क हादसा: रिंग रोड पर तेल टैंकर में धमाका, 31 लोगों की जलकर मौत
अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे बना रनवे: भारतीय सेना के विमानों की ऐतिहासिक लैंडिंग और रीफ्यूलिंग
जब राजनीति के बीच चटपटी झालमुड़ी का लगा तड़का: नितिन गडकरी का देसी अंदाज हुआ वायरल
बालोद के जंगलों में मौत का जाल : 4 साल में 63 वन्यजीवों ने तोड़ा दम, खुले कुएं बन रहे काल
बेटी की शादी में जानलेवा शौक: घुड़दौड़ देखने के लिए हाईटेंशन टावर पर चढ़े लोग