भोपाल। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपना दबदबा कायम रखते हुए इतिहास रच दिया है। बुधवार को जापान को 4-0 से करारी शिकस्त देकर न केवल टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की, बल्कि एफआईएच (FIH) की ताजा विश्व रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया।
अजेय अभियान और सेमीफाइनल में एंट्री टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन अविश्वसनीय रहा है। जापान को हराने के बाद भारत ने लीग चरण में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है। इससे पहले टीम ने मलेशिया, थाइलैंड, दक्षिण कोरिया और चीन को भी धूल चटाई। चीन के खिलाफ 6-2 की ऐतिहासिक जीत इस टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण रही, जो चीन के खिलाफ भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
रैंकिंग में ऐतिहासिक छलांग महज 24 घंटे पहले ही भारत ने चीन को हराकर पहली बार शीर्ष पांच में जगह बनाई थी, और अब जापान पर जीत के साथ टीम चौथे पायदान पर पहुंच गई है। कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई में टीम का मनोबल चरम पर है। गत चैंपियन भारतीय टीम अब रिकॉर्ड चौथी बार खिताब अपने नाम करने और लगातार तीसरी बार एशियाई क्वीन बनने की ओर बढ़ रही है।
उपलब्धियों से भरा साल भारतीय महिला हॉकी के लिए पिछला कुछ समय स्वर्णिम रहा है। एफआईएच नेशंस कप जीतना हो, विश्व कप में 1974 के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (पांचवां स्थान) हासिल करना हो या फिर 44 साल बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना—भारतीय टीम ने अपनी नई पहचान बनाई है।
वहीं दूसरी ओर, विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने अपने अभियान की शुरुआत ड्रॉ के साथ की। उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ पहले गेम में गुकेश ने बर्लिन डिफेंस का सहारा लिया और सिंदारोव की हर चाल का सटीक जवाब दिया। अब दूसरे मुकाबले में गुकेश सफेद मोहरों के साथ खेलेंगे और जीत के लिए जोर लगाएंगे।
*𝐖𝐎𝐑𝐋𝐃 𝐍𝐎. 𝟒! 𝐀 𝐍𝐄𝐖 𝐀𝐋𝐋-𝐓𝐈𝐌𝐄 𝐇𝐈𝐆𝐇! 🇮🇳📈
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 25, 2026
In a remarkable achievement, after beating Japan today at Madhya Pradesh Women’s Asian Champions Trophy Bhopal 2026, the Indian Women’s Hockey Team has climbed to its best ever World No. 4 rank in the FIH Rankings,… pic.twitter.com/3Zy9fDLv86
ट्रेन का कोच बना ‘डाइनिंग हॉल’: मछली-चिकन की दावत पर छिड़ी बहस, क्या है ‘सिविक सेंस’ की लक्ष्मण रेखा?
छठ पूजा और सिंदूर पर भद्दा मजाक : कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर बरसे लोग, FIR की मांग
DSLR जैसा कैमरा और धाकड़ फीचर्स: Vivo X500 सीरीज भारत में लॉन्च
हिमाचल की अनोखी शादी: एक पत्नी, दो पति और अटूट प्रेम की कहानी
मेरठ बना ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का नया पावरहाउस: ₹2,900 करोड़ के बॉल कॉर्पोरेशन प्लांट का शिलान्यास
हाईवे बना रनवे: सेना के 4 माइक्रोलाइट विमानों ने एक्सप्रेसवे पर भरी उड़ान
6, 6, 6, 4, 4... 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम, सेमीफाइनल में तोड़े श्रीलंका के हौसले
अनंत सिंह की बेटी की शादी: घुड़दौड़ का रोमांच और महिंद्रा थार का आकर्षण, मोकामा में जुटा जनसैलाब
अब्दुल डिप्टी CM बनेगा वाले बयान पर आजम खान का तंज, बोले- मुझे प्रधानमंत्री ही बनवा दो
1308 रुपये का LPG सिलेंडर 632 रुपये में कैसे? जानिए आम आदमी तक पहुँचने वाली सब्सिडी का पूरा गणित