इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है। चिली के प्रसिद्ध टोरेस डेल पाइन नेशनल पार्क से सामने आए इस वीडियो में एक जर्मन टूरिस्ट 60 फीट गहरी खाई के ऊपर हवा में झूलते एक संकरे सस्पेंशन ब्रिज पर अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करता दिख रहा है।
क्या है पूरा मामला? वीडियो में नजर आ रहे शख्स की पहचान हेनरी थॉमस के रूप में हुई है। थॉमस अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ट्रेकिंग पर निकले थे। उनकी गर्लफ्रेंड ने पुल सफलतापूर्वक पार कर लिया था, लेकिन जैसे ही थॉमस पुल के बीच में पहुंचे, तेज हवा के झोंकों ने पुल को हिंडोले की तरह हिलाना शुरू कर दिया।
18 किलो का बोझ और मौत का खौफ थॉमस की स्थिति इसलिए भी नाजुक थी क्योंकि उनकी पीठ पर 18 किलो वजनी भारी बैग लदा हुआ था। हवा के तेज थपेड़ों से पुल बुरी तरह हिल रहा था, जिससे संतुलन बनाए रखना लगभग नामुमकिन हो रहा था। ऐसे में थॉमस ने पूरी हिम्मत दिखाई और अपने पैरों को चौड़ाकर पुल को मजबूती से जकड़ लिया। मार्टिन एस्टेबन गोंजालेज लोपेज नाम के एक अन्य ट्रेकर ने इस खौफनाक मंजर को कैमरे में कैद किया।
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां एक यूजर ने थॉमस के संयम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए शानदार इंस्टिंक्ट दिखाई , वहीं दूसरे यूजर ने डर जाहिर करते हुए कहा, मैं तो वहां हार्ट अटैक से ही मर जाता।
टोरेस डेल पाइन की खतरनाक हवाएं एक्सपर्ट्स का कहना है कि टोरेस डेल पाइन में हवा का मिजाज अक्सर ऐसा ही रहता है। वहां फंसे यात्रियों के पास अक्सर कोई विकल्प नहीं होता, क्योंकि हवा शांत होने का इंतजार करना घंटों या दिनों की देरी का कारण बन सकता है। ऐसे खतरनाक रास्तों को पार करना वहां की ट्रेकिंग का एक बेहद चुनौतीपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
??#TorresDelPaine Rachas de viento sorprende a turista que intentaba cruzar un puente colgante en el sector del Glaciar Grey. @ginniasa @GrupoWurtlitzer @nimbusmeteorol https://t.co/5nKwnNOptS
— Alejandro Alegria ? (@alegriagonzaa) November 22, 2026
खौलते सूप में डाला स्मार्टफोन, फिर भी नहीं बिगड़ा बाल; वीडियो देख लोग रह गए दंग!
काहिरा रिंग रोड पर मौत का तांडव: ईंधन टैंकर में लगी भीषण आग, 31 लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत
शादी में गुब्बारे वाली एंट्री: दूल्हा-दुल्हन का हाल देख सोशल मीडिया हुआ लोटपोट
महाराष्ट्र का मास्टर प्लान: 100 अरब डॉलर के निवेश से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर
NMDC का विनाशकारी खनन: भूस्खलन से 30 हेक्टेयर जंगल तबाह, वन विभाग ने दर्ज किया केस
एडवोकेट के बेटे का अपहरण: चाकू की नोक पर मांगी 50 हजार की फिरौती, आरोपी निकला खाकी वाला!
ट्रेन में नहीं मिली सीट, कंफर्म टिकट लेकर दर-दर भटकता रहा यात्री!
फवाद खान और माहिरा की वेब सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो पर बढ़ा विवाद, नेटफ्लिक्स को सरकार की सख्त चेतावनी
अंतरिक्ष में डेटा का साम्राज्य: Elon Musk का 10 लाख सैटेलाइट्स वाला Starmind प्रोजेक्ट क्या है?
हनुमान अंश की ओटीटी रिलीज में ट्विस्ट: सोनी लिव के बाद नेटफ्लिक्स पर भी दिखेगा जलवा