देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ दिखने लगा है। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में शीतलहर के हालात पैदा कर दिए हैं, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है।
हिमालयी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड जारी है। श्रीनगर में पारा -1.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। वहीं, पहलगाम में तापमान -4.6 डिग्री और गंगोत्री में -11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। पहाड़ी राज्यों में पाला पड़ने से मैदानी इलाकों में भी गलन बढ़ गई है।
राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सीकर, अजमेर, नागौर और अलवर में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मध्य प्रदेश में भी बारिश थमने के बाद ठंड ने वापसी की है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में पारे में गिरावट देखी जा रही है। दोनों राज्यों के करीब 15 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच चुका है।
उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। यूपी के हरदोई और मुजफ्फरनगर में पारा 10 डिग्री के करीब पहुंच गया है। राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता (visibility) घटकर 50 मीटर तक रह गई है। अगले एक हफ्ते में मैदानी राज्यों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है।
झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी सर्दी का असर बढ़ने वाला है। झारखंड की राजधानी रांची में वर्तमान तापमान 15 डिग्री है, जिसमें अगले तीन दिनों में 5 डिग्री तक की गिरावट संभावित है। वहीं, छत्तीसगढ़ के पेंड्रा रोड और जगदलपुर में भी अगले 48 घंटों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक नीचे जा सकता है।
उत्तर भारत में जहां ठंड बढ़ रही है, वहीं दक्षिण भारत में मौसम का अलग रुख है। मौसम विभाग ने 25 से 27 नवंबर के दौरान केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी है। यह प्रभाव पूर्वी हवाओं (Easterly waves) के कारण बना हुआ है।
महाराष्ट्र में मौसम पूरी तरह अलग है। मुंबई में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे गर्मी बरकरार रहेगी। वहीं, नागपुर में ठंड के साथ-साथ खराब वायु गुणवत्ता (AQI) स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
*मौसम संबंधी चेतावनी !
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 25, 2026
मुख्य बिंदु:
पूर्वी हवाओं के प्रभाव के कारण, 25 से 27 नवंबर, 2026 के दौरान केरल एवं माहे तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
Highlights
Under the influence of easterly waves, isolated heavy rainfall likely over… pic.twitter.com/Thmrf2j4iv
चमत्कार: दो तेज रफ्तार कारों ने फुटबॉल की तरह उछाला, फिर भी सुरक्षित खड़ा हो गया मौत के मुंह से निकला युवक
900 साल पुराने मंदिर के पत्थरों में कैद है बस्तर के राजवंश का राज , महारानी के दान से मिला यह अनूठा प्रमाण
गजवा-ए-हिंद के दावे करने वाले पाकिस्तानी कर्नल अब अमेरिका में चला रहे ट्रक
रामायण का जलवा बरकरार: बॉक्स ऑफिस पर गिरावट के बावजूद 1755 करोड़ के पार, ऑस्कर की रेस में भी शामिल
75 की उम्र में मिला प्यार: वृद्धाश्रम में कन्हैया लाल और सबीना ने थामा एक-दूसरे का हाथ
संविधान दिवस पर सोनम वांगचुक को प्रशासन का उपहार : भेजा समन, मांगा शांति बॉन्ड
ट्रेन में नहीं मिली सीट, कंफर्म टिकट लेकर दर-दर भटकता रहा यात्री!
मिस्र में दहला रिंग रोड: तेल टैंकर में भीषण आग से 31 लोगों की जिंदा जलकर मौत
मेरठ होटल कांड: एनकाउंटर में घिरते ही गिड़गिड़ाया आरोपी सलमान, बोला- गलती हो गई, माफ कर दो
26/11 की बरसी: उज्ज्वल निकम का तीखा सवाल- साजिशकर्ताओं को सजा कब मिलेगी?