रायपुर। भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया है। राइजिंग एशिया कप में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ उन्होंने जो पारी खेली, वह अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है। मात्र 15 साल की उम्र में उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
अविश्वसनीय प्रहार: 53 गेंदों में 204 रन वैभव ने यूएई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने महज 52 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया, जो लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक है। अपनी 53 गेंदों की विस्फोटक पारी में उन्होंने 28 छक्के और 7 चौके जड़े। उनकी इस तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत इंडिया-ए ने यूएई को सात विकेट से करारी शिकस्त दी।
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने सराहा छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने वैभव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने वैभव की पारी को भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बताया। वित्तमंत्री ने कहा कि, देश के लाल वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट के इतिहास में एक अविस्मरणीय अध्याय जोड़ दिया है। उनकी यह उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।
युवाओं के लिए प्रेरणा वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर वैभव का उत्साहवर्धन करते हुए लिखा कि यह पारी केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की नई पीढ़ी के हौसले की गारंटी है। उन्होंने वैभव के समर्पण और प्रतिभा की तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दीं।
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन खेल प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा है। इतनी कम उम्र में इस स्तर की आक्रामक बल्लेबाजी और खेल के प्रति समझ यह दर्शाती है कि भविष्य में यह खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का दम रखता है। दोहा में खेली गई यह पारी अब लंबे समय तक याद रखी जाएगी।
*देश के लाल वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट के इतिहास में एक अविस्मरणीय अध्याय जोड़ दिया है। Rising Asia Cup में UAE के खिलाफ मात्र 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक बनाया। 53 गेंदों में 204 रन बनाते हुए उन्होंने 28 छक्के और 7 चौके मारे,… pic.twitter.com/iKdC9FRgC5
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) November 24, 2026
भारत में पाकिस्तानी सीरीज का विरोध: फवाद-माहिरा की जो बचे हैं संग समेट लो पर उठे सवाल
कॉमेडियन यश माहेश्वरी का विवादित जोक पड़ा भारी: छठ पूजा की परंपरा पर टिप्पणी के बाद मांगनी पड़ी माफी
सौरव दास को लंदन जाने से क्यों रोका गया? पासपोर्ट विवाद की पूरी सच्चाई आई सामने
कार्तिगई दीपम उत्सव पर सियासी संग्राम: तमिलनाडु में BJP अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन नजरबंद, सरकार पर एंटी-हिंदू होने का आरोप
स्कूल बंद कर मैच देखने पहुंचे बच्चे, कैमरे में कैद होते ही मचा हड़कंप!
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मातम: खड़ी बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 4 छात्रों की मौत
काशी के आकाश में उतरे हरि-हर : 21 लाख दीयों से जगमगाई देव दीपावली, PM मोदी बोले- अद्भुत और अलौकिक
राजीव गांधी की सुरक्षा पर राहुल गांधी का बड़ा खुलासा, हत्या को लेकर किया चौंकाने वाला दावा
बारिश का कहर बना बाधा, तो विष्णु भैया ने किसानों को दी बड़ी राहत: दोबारा टोकन की मिली सुविधा
रायबरेली में स्वास्थ्य से खिलवाड़: कपड़ों की चमक बढ़ाने वाले केमिकल से बनाया जा रहा था नकली पनीर