टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी इन दिनों अपने रिएलिटी शो पति पत्नी और पंगा 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। शो में अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ उनकी केमिस्ट्री फैंस को पसंद आती है, लेकिन हाल ही में दिए एक बयान ने एक्टर को बड़ी मुश्किल में डाल दिया है।
क्या है पूरा मामला? शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अर्जुन अपनी पत्नी के रूटीन का जिक्र करते हुए मजाक में कहते हैं, नेहा 8 घंटे सोती होगी, पर 16 घंटे चरती रहती है। यह बयान सामने आते ही इंटरनेट यूजर्स दो गुटों में बंट गए। कई लोगों ने इसे बॉडी शेमिंग करार देते हुए अर्जुन की आलोचना की।
ट्रोल्स को अर्जुन का करारा जवाब विवाद बढ़ता देख अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सफाई दी। उन्होंने कहा, यह एक मजेदार शो है, इसे इसी तरह लें। इसे बहुत ज्यादा एनालाइज न करें। एक्टर ने इस बयान को बॉडी शेमिंग मानने से इनकार कर दिया।
यह प्यार है, बॉडी शेमिंग नहीं आलोचकों को जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा, हम सिर्फ फूड हैबिट्स के बारे में बात कर रहे थे। मैं उसकी बॉडी शेमिंग नहीं कर रहा था। मेरी पत्नी को उसकी सेहत के बारे में बताना प्यार है, न कि उसे नीचा दिखाना। हम 23 साल से साथ हैं और मैं उसकी परवाह करता हूं, इसलिए उसे टोकता रहूंगा।
यूजर्स ने उठाए तीखे सवाल अर्जुन की सफाई के बाद भी विवाद थमा नहीं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, अगर नेहा भी नेशनल टीवी पर आपके साथ ऐसा व्यवहार करतीं, तो क्या तब भी आपको यह मजेदार लगता? इस पर अर्जुन ने हेटर्स को नसीहत देते हुए कहा कि वे नेगेटिविटी फैलाने के बजाय कुछ और काम ढूंढें।
शो के बारे में धमाल विद पति पत्नी और पंगा - जोड़ियों का रिएलिटी चेक का दूसरा सीजन इन दिनों काफी चर्चा में है। सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी द्वारा होस्ट किया जा रहा यह शो 10 अक्टूबर से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा है। शो में अर्जुन-नेहा के अलावा दिव्यांका-विवेक और राहुल-दिशा जैसे कई मशहूर कपल्स भी शामिल हैं।
This is not funny. pic.twitter.com/9QacpR84cW
— 𝓐𝓵𝓲𝓼𝓱𝓪 💫 (@Witty_Alisha) November 22, 2026
बुलंदशहर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 3 साल की मासूम की तंत्र-मंत्र के लिए हत्या, अंगुलियां काटकर निकाला खून
ऋषभ पंत के विस्फोटक शतक पर पिघले सुनील गावस्कर, आलोचक से बने सबसे बड़े प्रशंसक
राहुल गांधी का बड़ा हमला: RSS-BJP को नहीं धर्म की समझ, वे पुरुष वर्चस्ववादी और जातिवादी
एशिया कप में 1 बनाम 11 : हर्षित राणा को घेरकर पाकिस्तान ने किया बदतमीजी भरा व्यवहार
मां ई-रिक्शा चलाने गई, पीछे से गायब हुआ 8 महीने का बच्चा; दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस
अनिरुद्ध और काव्या का रॉयल रिसेप्शन : सितारों और दिग्गजों से सजी शाम, धोनी-रजनीकांत की मौजूदगी ने बढ़ाई रौनक
ऋषभ पंत का बल्ला बोला, युवराज सिंह ने दिया दिल जीतने वाला रिएक्शन
ऐतिहासिक होगा 360वां प्रकाश पर्व: बिहार में तैयारियों का महा-अभियान शुरू
घोस्ट ईवी का रहस्य: बेसमेंट में बिना ड्राइवर 868 बार खुद को पार्क करती रही स्मार्ट कार
दिल्ली में नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह: मोदी के साथ ऊर्जा और रेल संपर्क पर होगी अहम चर्चा