चीन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोनॉमस ड्राइविंग तकनीक का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में इलेक्ट्रिक कारें बिना ड्राइवर के आधी रात से सुबह तक खुद को बार-बार पार्क करती नजर आ रही हैं।
इस घटना ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है और लोग इसे घोस्ट ईवी (Ghost EV) का नाम दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में अंडरग्राउंड पार्किंग के भीतर खाली गाड़ियां खुद-ब-खुद रिवर्स लेती और पार्किंग स्लॉट में सेट होती दिखाई दे रही हैं। एक फुटेज में हैरान सुरक्षा गार्ड इस बिना ड्राइवर वाली कार की गतिविधियों को गौर से देखता हुआ नजर आता है।
एक अन्य क्लिप में सुबह के समय अवतर 06 और अवतर 12 नाम की दो कारें एक साथ बिल्कुल एक ही अंदाज में पार्किंग मूवमेंट करती देखी गईं।
जब एक कार मालिक ने सुबह अपने वाहन का सिस्टम रिकॉर्ड चेक किया, तो वह दंग रह गया। पता चला कि रात भर में कार का ऑटोमैटिक पार्किंग फंक्शन कुल 868 बार एक्टिवेट हुआ था।
यह अजीबोगरीब घटना हाल ही में हुई हुआवेई कियानकुन इंटेलिजेंट ड्राइविंग प्रतियोगिता के दौरान सामने आई। इस प्रतियोगिता में ऑटोमैटिक पार्किंग के सफल इस्तेमाल पर प्रतिभागियों को अंक और रिवॉर्ड मिलने थे।
विशेषज्ञों का मानना है कि कारों की इस लगातार हरकत के पीछे तीन मुख्य कारण हो सकते हैं:
वीडियो में दिख रही अधिकांश गाड़ियां हुआवेई की एडवांस्ड ADS 3.2 तकनीक से लैस हैं, जो रिमोट पार्किंग की सुविधा देती है। फिलहाल, इस रहस्यमयी व्यवहार की आधिकारिक जांच की जा रही है।
Imagine buying a car and watching it attempt to park itself 868 times. 😂 At some point, I’d probably just get out and park it myself.
— Lincos (@_lincos_) November 22, 2026
This story has been linked to AVATR, a Chinese electric vehicle brand developed with the involvement of @globalchangan and @catl_official ,… pic.twitter.com/5FmQmVoRvJ
जय सिया राम से सीता का नाम हटाया, अजय राय ने बीजेपी की विकृत मानसिकता पर उठाए सवाल
क्या अनंत अंबानी ने शाहरुख खान को किया चुप ? वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर छेड़ी बहस
ऐतिहासिक होगा 360वां प्रकाश पर्व: बिहार में तैयारियों का महा-अभियान शुरू
सिंधु जल संधि पर पाक मंत्री मुसादिक मलिक का यू-टर्न, दिल्ली में क्या बोले?
बिसलेरी का पानी असुरक्षित? लैब टेस्ट में फेल, मिले कैंसर पैदा करने वाले तत्व
कॉकरोच क्लब: क्या सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि युवाओं का नया अड्डा बनने जा रहा है CJP का यह प्रोजेक्ट?
बिग बॉस 20: सलमान खान का बड़ा ऐलान, काजी तौकीर और अरिश्फा की चमकी किस्मत!
अंबिकापुर का शॉकिंग केस: पड़ोसन ने 10 दिन में दुकान के गल्ले से पार किए 75 हजार, CCTV में कैद हुई करतूत
झाड़ू हाथ में, फॉर्च्यूनर पास में: कर्नाटक के इस सफाईकर्मी की कहानी सुन दंग रह जाएगी दुनिया!
यह है नए भारत का जवाब : पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर BJP का तीखा तंज