मुंबई। ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 समारोह में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपनी उपस्थिति से समां बांध दिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ने वाले वीरों और हमले में जान गंवाने वाले निर्दोषों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
शहीदों को शाहरुख का सलाम शाहरुख ने मुंबई के 26/11 हमले, पहलगाम आतंकी हमले और दिल्ली धमाकों में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन वीर जवानों का बलिदान देश हमेशा याद रखेगा।
जवानों के लिए सुनाईं दमदार पंक्तियां इस मौके पर शाहरुख ने भारतीय सैनिकों के साहस को समर्पित चार पंक्तियां पढ़ीं, जिन्होंने पूरे हॉल को भावुक कर दिया। उन्होंने कहा: हमें हर बात से सहमति नहीं दिखानी, पर हमें समझनी है हर शख्स की कहानी। हम खूब करें नादानी, पर किसी को ना हो हमसे परेशानी। हम सर कटाने से डरते नहीं, पर इज्जत से कभी-कभार सर झुका भी लेते हैं, क्योंकि हमारा दिल है हिंदुस्तानी।
देविका रोटावन को बताया असली हीरो समारोह के दौरान शाहरुख ने 26/11 हमले की सर्वाइवर और चश्मदीद गवाह देविका रोटावन को मंच पर सम्मानित किया। शाहरुख ने भावुक होकर कहा कि फिल्म स्टार असल हीरो नहीं होते, बल्कि देविका जैसी शख्सियतें असली हीरो हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी साहस नहीं खोया।
पीस पोज और इंसानियत का संदेश अभिनेता विक्रांत मैसी और बोमन ईरानी के अनुरोध पर शाहरुख ने अपना मशहूर आइकॉनिक पोज दिया। शाहरुख ने इसे पीस पोज का नाम देते हुए कहा कि इसे करने के लिए दिल में दूसरों की मदद करने का जज्बा होना जरूरी है, ताकि आप गर्व से कह सकें— मैं हूं ना ।
DDLJ के अंदाज में बड़ी बात अपने मजाकिया अंदाज में शाहरुख ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का मशहूर डायलॉग दोहराया, लेकिन उसे एक नेक संदेश के साथ जोड़ा। उन्होंने कहा, बड़े-बड़े देशों में बड़े-बड़े फैसलों के बीच इंसानियत की छोटी सी बात को कभी भी छोटा मत समझिएगा, क्योंकि यही छोटी बात इतिहास बदल सकती है।
इस कार्यक्रम की शुरुआत अमृता फडणवीस द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य शांति और मानवता को बढ़ावा देना है। इस दौरान सचिन तेंदुलकर, रणवीर सिंह और सुनील शेट्टी जैसी हस्तियां भी मंच की शोभा बढ़ाते नजर आईं।
Mumbai, Maharashtra: At the Global Peace Honours 2026 Peace Carpet , Actor Shah Rukh Khan says, Namaskar, adaab, salaam, and good evening. Fadnavis ji, Shinde sahab, Sunetra ji, and Amruta ji, thank you very much for having me here and become part of this important, important… pic.twitter.com/ixe2MpTKJn
— IANS (@ians_india) November 21, 2026
मिजाज बदल रहा है मौसम: पूर्वोत्तर में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में सताएगी कोहरे की मार
पासवर्ड में कॉमा लगाने से रुक जाएगा Data Leak? जानिए इस वायरल दावे का असली सच
सोनिया गांधी का इटली वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय मूल के व्यवसायी ने दिखाई खास दिलचस्पी
भोपाल: जेल कस्टडी में छात्र की मौत से मचा बवाल, सड़क पर शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
मेरे जैसे आम आदमी की बात मानी : सोने की खरीदारी कम होने और कीमतों पर PM मोदी का बड़ा दावा
गलती से जज समझ ओवैसी को मिली सलामी, यूपी पुलिस की भारी फजीहत
दिल्ली विकास का डेडलाइन एजेंडा: CM रेखा गुप्ता की DDA को दो टूक, गुणवत्ता से समझौता नहीं
2027 से पहले अखिलेश का गेम प्लान : बोले- मुरझा गया कमल, विदाई तय
बेंगलुरु में कैब का AC मांगना पड़ा महंगा, बीच रास्ते में सामान के साथ छोड़ा यात्री
भाजपा OBC मोर्चा का बड़ा विस्तार: MP और छत्तीसगढ़ के इन दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी