दोहा में महामुकाबला ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में रविवार, 22 नवंबर का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास होने वाला है। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ए और पाकिस्तान ए की टीमें आमने-सामने होंगी। नेपाल को 306 रनों से रौंदकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत करने वाली तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपनी लय बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।
बल्लेबाजी क्रम में होगा बड़ा बदलाव? भले ही भारत ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन टीम मैनेजमेंट कुछ बदलावों पर गंभीरता से विचार कर रहा है। नेपाल के खिलाफ खेले गए मैच में आयुष बदोनी का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा था और वह केवल 2 रन ही बना सके थे। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी को और अधिक आक्रामक बनाने के लिए प्रभसिमरन सिंह को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।
प्रभसिमरन की भूमिका घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके प्रभसिमरन सिंह को नंबर-3 पर मौका मिल सकता है। उनकी मौजूदगी से पावरप्ले के बाद भी भारतीय टीम का रन रेट बेहतर रहने की उम्मीद है। वहीं, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी फिलहाल बरकरार रहने की संभावना है।
जीत की लय और कड़ा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ मैच हमेशा से ही दबाव से भरा होता है। भारतीय टीम को अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही विभागों में सटीकता दिखानी होगी। नेपाल के खिलाफ मिली एकतरफा जीत के बाद टीम का हौसला बुलंद है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ रणनीति में कोई भी चूक भारी पड़ सकती है।
पाकिस्तान के खिलाफ संभावित प्लेइंग-XI
भारतीय टीम मैनेजमेंट इस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतर सकता है:
यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जिस पर न केवल फाइनल की दावेदारी बल्कि फैंस की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी होगी।
Cricket s biggest rivalry is all set to serve up a 𝐒𝐮𝐧𝐝𝐚𝐲 𝐁𝐥𝐨𝐜𝐤𝐛𝐮𝐬𝐭𝐞𝐫 🍿
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 21, 2026
Watch India A vs Pakistan A in the #DPWorldAsiaCupRisingStarsMens2026 on 22nd Nov, 3 PM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #INDvPAK pic.twitter.com/cuKZxT7FMi
हर हिंदू घर में हो लाइसेंसी बंदूक! टी. राजा सिंह के विवादित बयान से मचा सियासी घमासान
अनिरुद्ध-काव्या का ग्रैंड रिसेप्शन: सितारों से सजेगा चेन्नई, दिग्गजों का लगा जमावड़ा
दिल्ली विकास का डेडलाइन एजेंडा: CM रेखा गुप्ता की DDA को दो टूक, गुणवत्ता से समझौता नहीं
अपनों के बीच भावुक हुए मठ के संन्यासी : मां की अर्थी को कंधा देते ही छलक पड़े CM योगी के आंसू
गोल्डी बराड़ पर अमेरिका ने कसा शिकंजा: FBI की मोस्ट वॉन्टेड सूची में शामिल, करोड़ों का इनाम घोषित
अफगान मंत्री आएं तो जासूस, पाकिस्तान आए तो कूटनीति : पाक के दोहरे मापदंड पर भड़के अफगानी
आईआईटी छात्र को पीएम मोदी ने दिया चुनाव लड़ने का ऑफर, दिलचस्प बातचीत का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो: महिंद्रा के काले घोड़े के आगे BMW ड्राइवर ने जोड़े हाथ, रेस लगाने से कर दिया इनकार
पहली बार गोद में लिया अपने जिगर का टुकड़ा: कांप उठे पिता के हाथ, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
पत्नी रो रही थी, पापा दुखी थे... : आरोपों के बीच गौतम गंभीर का वह फोन कॉल जिसने सरफराज खान को संभाला