ढाका: बांग्लादेश एक बार फिर भीषण राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा की चपेट में है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी ‘अवामी लीग’ द्वारा बुलाए गए देशव्यापी ‘लॉकडाउन’ के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में आगजनी, बम धमाके और हिंसक झड़पें देखी जा रही हैं।
मोहम्मद यूनुस का पुश्तैनी घर बना निशाना चटगांव के पंचलाइश इलाके में अज्ञात हमलावरों ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा, सिलहट, राजशाही, बरिशाल और फरीदपुर में ग्रामीण बैंक की कई शाखाओं को भी निशाना बनाया गया।
ढाका में बम धमाके और 565 गिरफ्तारियां राजधानी ढाका में गुरुवार तड़के कई जगहों पर कच्चे बम फोड़े गए। शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने पिछले 24 घंटों में 565 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पूर्व शिक्षा मंत्री नुरुल इस्लाम नाहिद भी शामिल हैं। ढाका के प्रमुख फ्लाईओवरों और निकास रास्तों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
हिंसक झड़पों में चार लोगों की मौत नाराइल, फरीदपुर और पिरोजपुर जिलों में बीएनपी (BNP) और अवामी लीग के समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस हिंसा में अब तक चार लोगों की मौत की खबर है, जिनमें दोनों दलों के स्थानीय नेता और एक परिवहन कर्मचारी शामिल हैं। देश के 28 जिलों से हिंसा और तोड़फोड़ की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं।
तारीक रहमान ने दी ‘अवामी लीग’ के खिलाफ हुंकार बीएनपी नेता तारीक रहमान ने अवामी लीग को आतंकवादी संगठन करार दिया है। उन्होंने लोकतांत्रिक ताकतों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा है कि अवामी लीग को राजनीतिक रूप से खत्म करना होगा। उन्होंने पार्टी नेताओं को अपने निर्वाचन क्षेत्रों में सक्रिय रहने का निर्देश दिया है।
शेख हसीना की वापसी की चर्चा ने बढ़ाई हलचल शेख हसीना फिलहाल भारत में रह रही हैं और उन पर मानवता के खिलाफ अपराधों का आरोप है। उनकी ओर से दिसंबर में बांग्लादेश वापस लौटने की घोषणा के बाद से देश का राजनीतिक पारा और अधिक गर्म हो गया है। सरकार उनके प्रत्यर्पण की मांग पर जोर दे रही है।
सरकार सख्त: दोषियों पर होगी कार्रवाई बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने स्पष्ट किया है कि हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वीडियो और ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर दंगाइयों की पहचान की जा रही है। गोपालगंज समेत संवेदनशील इलाकों में सीमा सुरक्षा बल (BGB) के हजारों जवानों को तैनात किया गया है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।
*BANGLADESH BURNING 💥
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) November 18, 2026
Awami League supporters ATTACKED a Tungipara, Gopalganj police station yesterday evening, setting vehicles & premises on FIRE after several activists were ARRESTED.
The crowd CLASHED with police, allegedly FREEING the detainees. pic.twitter.com/c7cINEm3vY
बलरामपुर में काल बनी तेज रफ्तार कार: घूमने निकले 5 दोस्तों की दर्दनाक मौत, 2 जिंदगी की जंग लड़ रहे
24 नवंबर को आ रहा Motorola का धाकड़ स्मार्टफोन: 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा में सेंध की कोशिश: CISF जवानों ने दबोचा घुसपैठिया
रायसीना टोक्यो 2026: बदलती वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत-जापान की साझी रणनीति
वेलिंगटन में टीम इंडिया का दम , पहले 70 रन पर चटकाए 5 विकेट, फिर निकोल्स-फिलिप्स ने पलटी बाजी
विधायक का ठुमका और वायरल वीडियो: कौन हैं ईश्वर साहू, जिन्होंने बेटे की शहादत के बाद शुरू किया राजनीतिक सफर?
अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा... जेल से बाहर आते ही आजम खान का बड़ा ऐलान
मंच पर पवन सिंह के हाथ से माइक छीन राजा भैया ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख लोग रह गए दंग!
अनंत सिंह की बेटी की शादी: घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार SUV, पहली झलक आई सामने
यूपी के इन 5 एक्सप्रेसवे पर संभलकर चलें, बदली गई स्पीड लिमिट; जानें नए नियम