छत्तीसगढ़ के साजा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक ईश्वर साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में विधायक एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मंच पर डांसरों के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
सरकारी कार्यक्रम में ठुमके घटना बेमेतरा जिले के आत्मानंद स्कूल में आयोजित नगर मारो कार्यक्रम की है। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव और कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल भी मौजूद थे। डेप्युटी सीएम के वहां से जाने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें विधायक ईश्वर साहू कहां गाओ चिलम तंबाकू को डब्बा गाने पर जमकर नाचते दिखाई दिए।
मंत्री की मौजूदगी और वीडियो वायरल वीडियो में विधायक के गले में बीजेपी का पट्टा साफ देखा जा सकता है। मंच पर उनके बगल में कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल भी बैठे थे, जो विधायक के डांस को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आए। यह वीडियो सामने आते ही विपक्ष ने बीजेपी विधायक को घेरना शुरू कर दिया है।
बेटे की मौत के बाद बदली किस्मत ईश्वर साहू का राजनीतिक सफर बेहद नाटकीय रहा है। उनका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं था। 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले बेमेतरा के बिरनपुर में हुई हिंसा में उन्होंने अपने जवान बेटे भुवनेश्वर साहू को खो दिया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश था। बीजेपी ने इस मौके को भुनाते हुए ईश्वर साहू को टिकट दिया और उन्होंने दिग्गज नेता रविंद्र चौबे को चुनाव हराकर सबको चौंका दिया।
मजदूरी से विधायक तक का सफर राजनीति में आने से पहले ईश्वर साहू मजदूरी कर अपना और परिवार का पेट पालते थे। उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि वह राजनीति में आएंगे, लेकिन बेटे की शहादत ने उन्हें रातों-रात एक बड़े राजनेता के रूप में स्थापित कर दिया।
कांग्रेस का तीखा हमला छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा करते हुए विधायक पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने लिखा, प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, महंगी बिजली और पटवारियों की हड़ताल जैसी समस्याओं से जनता परेशान है, लेकिन विधायक जी को इन जनसमस्याओं से कोई मतलब नहीं। उन्हें तो बस चिलम और तंबाकू के डिब्बे से मतलब है।
*यह हैं साजा के विधायक ईश्वर साहू ……
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) November 18, 2026
लगातार बढ़ती महंगाई, गरीबों को चना-गुड़ न मिलना, युवाओं की बेरोजगारी, महंगी बिजली , पटवारियों की हड़ताल जैसी समस्याओं से जनता परेशान है।
लेकिन विधायक जी को इन जनसमस्याओं से कोई मतलब नहीं, उन्हें तो बस चिलम और तंबाकू के डिब्बे से ही मतलब… pic.twitter.com/wJxyFtPmfJ
अकवान का तांडव: 20 नवंबर को आंध्र-ओडिशा तट से टकराएगा गंभीर चक्रवाती तूफान, रेड अलर्ट जारी
याल्टा 2.0 या सिर्फ दिखावा? चीन में ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की पहली महामुलाकात आज
24 नवंबर को आ रहा Motorola का धाकड़ स्मार्टफोन: 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री
राहुल का अमेरिका में दहाड़: सिस्टम टूटने तक लड़ेंगे , आर्थिक संकट और बेरोजगारी पर उठाए सवाल
लिटन दास का ऐतिहासिक कारनामा: टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
चुनाव नहीं, इंकलाब और सैलाब होगा : जेल से बाहर आते ही Azam Khan के तेवर सख्त
अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा... जेल से बाहर आते ही आजम खान का बड़ा ऐलान
विधायक का ठुमका और वायरल वीडियो: कौन हैं ईश्वर साहू, जिन्होंने बेटे की शहादत के बाद शुरू किया राजनीतिक सफर?
बुलेट ट्रेन का पावरफुल सफर: 20 नवंबर से सूरत-बिलिमोरा ट्रैक पर दौड़ेगी 25,000 वोल्ट बिजली
पटियाला में ढहा भाखड़ा नहर का पुल: दो ट्रक फंसे, एक में लगी भीषण आग; बड़ा हादसा टला