भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट, मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर ने तकनीकी तैयारी के मोर्चे पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 20 नवंबर से इस कॉरिडोर के सूरत-बिलिमोरा सेक्शन में बिजली का संचार शुरू हो जाएगा।
ट्रायल की दिशा में बड़ा कदम सूरत से बिलिमोरा तक फैले इस एलिवेटेड सेक्शन के ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) सिस्टम को 25,000 वोल्ट की हाई-वोल्टेज बिजली से जोड़ा जा रहा है। यह भारत के किसी भी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए एक मील का पत्थर है। बिजली मिलने के बाद अब इस रूट पर तकनीकी जांच और आगामी ट्रायल की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
कैसे काम करेगा बिजली का सिस्टम? इस कॉरिडोर पर 2x25 किलोवोल्ट एसी ट्रैक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसे बुलेट ट्रेन की 320 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार के अनुकूल बनाया गया है। पूरे 508 किलोमीटर लंबे रूट को ऊर्जा देने के लिए 14 ट्रैक्शन सब-स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें नौ गुजरात में और पांच महाराष्ट्र में स्थित हैं। सुरक्षा के लिए लगभग 22,000 स्टील के खंभों के जरिए ओवरहेड तारों का जाल बिछाया गया है।
NHSRCL की सख्त चेतावनी नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने सार्वजनिक सुरक्षा को देखते हुए चेतावनी जारी की है। 20 नवंबर के बाद इस पूरे सेक्शन की ओवरहेड लाइनों को जीवित (लाइव) माना जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के इन तारों के नजदीक न जाए और न ही कॉरिडोर क्षेत्र में किसी भी तरह का काम करे।
2027 में शुरू होगा पहला चरण यह विशाल परियोजना महाराष्ट्र, गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली से होकर गुजरेगी। इस रूट पर मुंबई से साबरमती के बीच कुल 12 स्टेशन बनेंगे। वर्तमान में गुजरात में सिविल निर्माण का कार्य काफी तेजी से पूरा हो रहा है, जबकि मुंबई के बीकेसी स्टेशन और समुद्र के नीचे से गुजरने वाली 21 किमी लंबी टनेल पर भी काम युद्धस्तर पर जारी है। देश का यह पहला हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर 2027 में आम जनता के लिए खुलने की उम्मीद है।
The Mumbai–Ahmedabad Bullet Train corridor is set to power up its first section i.e. Surat-Bilimora on 20 November 2026. pic.twitter.com/j78qudQmXf
— NHSRCL (@nhsrcl) November 18, 2026
अमेजन के रहस्यमयी आवा आदिवासी: बाहरी दुनिया से क्यों कटे हैं ये लोग?
सूरत की टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग, 10 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर
प्याज के आंसू: 20 साल का रिकॉर्ड टूटा, 200 रुपये किलो तक पहुंची कीमत
चुनाव नहीं, इंकलाब होगा : जेल से बाहर आते ही आजम खान ने भरी हुंकार
रोहित की डांट का असर: यशस्वी के सुपरमैन कैच ने पलट दी कीवी टीम की चाल
11 महीने बाद जेल से रिहा हुए आजम खान, बेटे बोले- टाइगर इज बैक
दिल्ली के युधिष्ठिर सेतु पर रफ्तार का कहर: फॉर्च्यूनर और ऑटो की टक्कर में 2 की मौत, 6 गंभीर
बांग्लादेश में भड़की बदले की आग: यूनुस का घर फूंका, 28 जिलों में बम धमाकों से दहल उठा देश
महाराष्ट्र में क्रांति: सल्फर डाइऑक्साइड पर लगाम के लिए देश की पहली ट्रेडिंग योजना, AI से होगी निगरानी
क्या अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बासी हथियारों का इस्तेमाल किया? मिसाइल संकट पर बड़ा खुलासा