अगर आप क्रिसमस की छुट्टियों को किसी खास जगह पर यादगार बनाना चाहते हैं, तो मॉरीशस एक बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकता है। हिंद महासागर के नीले पानी और खूबसूरत समुद्र तटों के लिए मशहूर इस देश के लिए अब आप आसानी से यात्रा कर सकते हैं।
मार्वलस मॉरीशस टूर पैकेज की शुरुआत भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने MARVELLOUS MAURITIUS नाम से एक खास टूर पैकेज पेश किया है। यह 7 रात और 8 दिन का अंतरराष्ट्रीय टूर है, जो 19 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 26 दिसंबर 2026 तक चलेगा। पूरे टूर के दौरान यात्रियों के साथ एक टूर मैनेजर मौजूद रहेगा।
लखनऊ से होगी यात्रा की शुरुआत इस टूर की शुरुआत लखनऊ से होगी। फ्लाइट्स का शेड्यूल काफी व्यवस्थित है। 19 दिसंबर को लखनऊ से बेंगलुरु और फिर वहां से मॉरीशस की उड़ान भरी जाएगी। 25 दिसंबर को वापसी होगी और 26 तारीख को यात्री वापस लखनऊ पहुंचेंगे। ध्यान रहे कि एयरलाइन की परिचालन परिस्थितियों के चलते फ्लाइट के समय में बदलाव संभव है।
क्या है पैकेज की कीमत? पैकेज की लागत इस बात पर निर्भर करेगी कि आप कमरा कैसे साझा कर रहे हैं:
खाने-पीने और जरूरी दस्तावेज इस पैकेज में नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन (AP प्लान के तहत) शामिल है। यात्रा के लिए आपका पासपोर्ट मॉरीशस में प्रवेश की तारीख से कम से कम छह महीने तक वैध होना अनिवार्य है। बुकिंग के वक्त पैन कार्ड की फोटोकॉपी देना भी आवश्यक है।
सीमित सीटें, जल्दी करें बुकिंग इस पैकेज में कुल 35 सीटें ही उपलब्ध हैं। इसलिए यदि आप छुट्टियों का आनंद उठाना चाहते हैं, तो देर न करें। बुकिंग से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नियम और शर्तों की पूरी जानकारी जरूर पढ़ लें।
*Escape to the tropical paradise of Mauritius with IRCTC Tourism’s “Marvellous Mauritius” flight tour package. From pristine beaches and turquoise waters to scenic island landscapes, enjoy a refreshing 7N/8D getaway filled with memorable experiences.
— IRCTC (@IRCTCofficial) November 17, 2026
Book now!… pic.twitter.com/ORr1stczSl
एक रात आओ... : थाने में न्याय मांगने गई महिला से दरोगा ने की अश्लील मांग, ऑडियो वायरल
बाप का बदला लेने निकलीं बेटियां: वाराणसी की डोसा शॉप में मचाया तांडव, वीडियो वायरल
रामायण का जलवा बरकरार: 13वें दिन 1500 करोड़ के क्लब के करीब, बड़े रिकॉर्ड्स पर टिकी निगाहें
रामलला के दरबार में अब गूंजेगी गोमाता की महिमा: मंदिर परिसर में शुरू हुआ आधुनिक गोसदन का निर्माण
कप्तान बाबर का शर्मनाक शॉट: क्या अब खत्म हो रहा है पाक टीम के किंग का करियर?
लालू परिवार नीतीश का लॉकेट पहने : सिक्स लेन पुल के नामकरण पर गरमाई बिहार की सियासत
कूटनीति, आस्था और सियासत: मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में PM मोदी, क्या हैं इसके गहरे मायने?
राजस्थान रॉयल्स का बड़ा दांव: फिनिशर हेटमायर की छुट्टी, जडेजा-शमी पर जताया भरोसा
प्रेमी संग भाग रही थी युवती, रेलवे स्टेशन पर भाई ने रंगे हाथों पकड़ा; जमकर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
मनीला में मोदी-वोंग की हाई-प्रोफाइल बैठक: सेमीकंडक्टर और निवेश पर टिकी नजरें