वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित तुलसीपुर में एक डोसा शॉप पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा चर्चा का विषय बना हुआ है। लीलाराम फूड कॉर्नर पर दो युवतियों ने न केवल जमकर तोड़फोड़ की, बल्कि कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और जान से मारने की धमकी भी दी।
क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर की रात करीब 8 बजे दो युवतियां काली स्कूटी से दुकान पर पहुंचीं। अचानक उन्होंने दुकान में घुसकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने जलता हुआ बर्नर फेंक दिया, डोसा बनाने का तवा पलट दिया और कर्मचारियों पर पानी भी फेंका।
मेरे बाप को मारा है... हंगामे के दौरान युवतियों ने चिल्लाते हुए दावा किया कि दुकान के कर्मचारियों ने उनके पिता को पीटा है। एक युवती ने आरोप लगाया कि मेरे बाप को 25 लोगों ने मिलकर मारा है, इन्हें जेल क्यों नहीं हुई? हालांकि, दुकान मालिक बाल मुकुंद पांडेय ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।
दुकान मालिक का पक्ष दुकान मालिक का कहना है कि 4 नवंबर को युवतियों के पिता शराब के नशे में दुकान पर आए थे। उस दिन उन्होंने दुकान में गाली-गलौज और हाथापाई की थी, जिसके बाद पुलिस को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया था। मालिक का आरोप है कि उसी बात का बदला लेने के लिए बेटियां अब दुकान में तोड़फोड़ कर रही हैं।
जांच में जुटी पुलिस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मालिक की शिकायत पर भेलूपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि पूरी घटना की सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई की जा सके।
*वाराणसी में दो लड़कियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, डोसा दुकान में जमकर तोड़फोड़ और हंगामा कर्मचारियों से मारपीट और ग्राहकों से बदसलूकी का आरोप मुकदमा दर्ज, CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल pic.twitter.com/kFszPgJYLK
— Abhinay Singh (@Abhinay13977976) November 17, 2026
वृंदावन जाएंगे धीरेंद्र शास्त्री: बोले- यदुवंशी और रघुवंशी एक, यादव में नजर आते हैं माधव
कूटनीति, आस्था और सियासत: मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में PM मोदी, क्या हैं इसके गहरे मायने?
अजान के बाद माइक बंद करना भूले मौलवी, रात को गूंजने लगे खर्राटे!
माही का अंतिम शॉट : धोनी ने क्यों कहा IPL को अलविदा? जानिए रिटायरमेंट के 5 बड़े कारण
दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से: प्रदूषण पर नकेल के लिए 5 करोड़ का बड़ा ऐलान
क्रिसमस पर मॉरीशस का सपना होगा सच, IRCTC लाया 8 दिन का शानदार टूर पैकेज!
ओमान तट पर भारतीय जहाज पर मिसाइल हमला, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
तलाकशुदा क्रिकेटर की अप्रोच से परेशान हुईं एक्ट्रेस नेहल वडोलिया, युजवेंद्र चहल का नाम उछलने पर मचा बवाल
राहुल गांधी की शिव-पार्वती पोस्ट पर बीजेपी का जोरदार पलटवार, इतिहास के पन्नों से पूछे कड़े सवाल
होटल में एक रात का खौफनाक अनुभव: महिला सोई तो सुबह शरीर पर मिले 100 से ज्यादा निशान, बिस्तर के नीचे छिपे थे दर्जनों खटमल