लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व यानी आगामी चुनावों के लिए सक्रियता शुरू हो गई है। गाजियाबाद जिला प्रशासन ने जिले के सभी निवासियों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की विशेष सलाह दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदान का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए सूची में नाम होना अनिवार्य है।
अब आपको मतदाता सूची के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। आप अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप से ही कुछ ही मिनटों में अपना नाम चेक कर सकते हैं:
यदि जांच के दौरान आपका नाम मतदाता सूची में नहीं मिलता है और आप मतदान करने के योग्य हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रशासन ने किसी भी असुविधा से बचने के लिए गाजियाबाद की सभी विधानसभा सीटों के लिए ईआरओ (ERO) के संपर्क नंबर जारी किए हैं:
इसके अतिरिक्त, किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए जिला प्रशासन के डेडिकेटेड हेल्पलाइन नंबर 0120-1950 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जागरूक नागरिक की भूमिका निभाएं और समय रहते अपनी मतदाता सूची की स्थिति की जांच अवश्य कर लें।
*? महत्वपूर्ण सूचना | मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें ?️ जनपद के समस्त नागरिकों से अपील है कि आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य करें। ? घर बैठे अपना नाम इन माध्यमों से आसानी से जांचें— ? 1. ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से। ? 2. निर्वाचन आयोग के सिटिजन सर्विस पोर्टल पर जाकर। ? https://t.co/rsXnWoCxz8 ? यदि आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है और आप पात्र हैं, तो फॉर्म-6 भरकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। ? विधानसभा क्षेत्रवार ई०आर०ओ० संपर्क नंबर: 1️⃣ लोनी (53) – 9211085687 2️⃣ मुरादनगर (54) – 91199 41876 3️⃣ साहिबाबाद (55) – 9650453405 4️⃣ गाजियाबाद (56) – 87963 96176 5️⃣ मोदीनगर (57) – 9454416779 ☎️ जनपद मतदाता हेल्पलाइन: 0120-1950 ? सभी जनपदवासी अपने मोबाइल में ECINET Mobile App अवश्य डाउनलोड करें और मतदाता सूची से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाएं। ? जागरूक मतदाता बनें, अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। आपका नाम, आपकी पहचान — लोकतंत्र में आपकी भागीदारी! @ceoup @ECISVEEP #VoterRegistration #Form6 #ElectionCommissionOfIndia #Ghaziabad #मतदाता_जागरूकता #ECINET
— DM Ghaziabad (@dm_ghaziabad) November 15, 2026
सपा संग गठबंधन से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन , राहुल ने साफ कर दिया रुख
आखिरी गेंद पर 12 रनों की दरकार, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह जाएंगे आप!
प्यार करने से पहले आधार कार्ड देखो : इंटरकास्ट मैरिज पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का विवादित बयान
धनुष से साई पल्लवी की भावुक गुजारिश: राजनीति में जाइए, लेकिन एक्टिंग मत छोड़ना
क्या NBCC अदालत से ऊपर हो गया? सरोजिनी नगर फ्लैट्स की नीलामी पर उठ रहे गंभीर सवाल
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा , आंध्र-ओडिशा के लिए अलर्ट; जानें दिल्ली का हाल
यमुना पर सियासी घमासान: झाग वाली तस्वीरें बनाम 1,400 घाटों का दावा
प्रयागराज छठ घाट: दलदल में फंसी महिला, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा
कैंसर को मात देने वाली 3 साल की छोटी फाइटर : अस्पताल में बजी जीत की घंटी तो छलके सबकी आंसू
135 साल पुरानी विरासत पर केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की दो-टोक: किताबों का सम्मान करना सीखिए