नई दिल्ली: भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों पर विदेशी जासूसी गिरोहों का खतरा बढ़ गया है। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने चेतावनी दी है कि अब विदेशी खुफिया एजेंसियां केवल पुराने ढर्रे के हनी ट्रैप तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे अब साइबर वॉर और अन्य जटिल तिकड़मों का सहारा ले रही हैं।
हनी ट्रैप अब सिर्फ एक छोटा हिस्सा दिल्ली में आयोजित नेशनल सिक्योरिटी समिट 3.0 में एयर चीफ मार्शल ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया के जरिए प्रेम जाल में फंसाना एक बहुत बड़ी खुफिया चुनौती का महज एक छोटा सा हिस्सा है। विदेशी ताकतें अब सरकारी लैब के वैज्ञानिकों और प्राइवेट सिक्योरिटी कॉन्ट्रैक्टर्स के कर्मचारियों को निशाना बना रही हैं।
हार्डवेयर नहीं, अब इंसान बन रहे निशाना वायुसेना प्रमुख ने बताया कि भारतीय सैन्य संचार नेटवर्क पूरी तरह से सुरक्षित और पब्लिक इंटरनेट से अलग हैं। यही कारण है कि दुश्मन सीधे सिस्टम को हैक करने के बजाय हार्डवेयर की जगह इंसान को निशाना बना रहे हैं। वे ऑपरेटरों की व्यक्तिगत समस्याओं या लालच का फायदा उठाकर संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं।
साजिशों का नया नेटवर्क एजेंसी के कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि विदेशी जासूस अब मल्टी-लेवल मार्केटिंग और सूदखोरी जैसे तरीकों का भी जाल बिछा रहे हैं। सेना इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है और इन्हें रोकने के लिए एक व्यवस्थित तकनीकी और संस्थागत सुरक्षा तंत्र विकसित किया गया है।
हालिया मामलों ने बढ़ाई चिंता यह बयान देश में हुई कई हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारियों की पृष्ठभूमि में आया है। हाल ही में एक रक्षा अधिकारी को संदिग्ध महिला के संपर्क में आकर संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में पकड़ा गया था। वहीं, अक्टूबर में विशाखापत्तनम में नौसेना के एक सेलर को पाकिस्तानी एजेंट के साथ डेटा साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
कैसे काम करते हैं विदेशी हैंडलर जांच में सामने आया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) अक्सर फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर रक्षा कर्मियों को फंसाती है। ये हैंडलर पहले निजी बातचीत से विश्वास जीतते हैं, फिर आर्थिक तंगी या व्यक्तिगत उलझनों का फायदा उठाकर उन्हें हनी ट्रैप या पैसों के लालच में खुफिया जानकारी साझा करने के लिए मजबूर करते हैं।
#WATCH | ANI National Security Summit 3.0 | Delhi: Answering a question on whether our defence industry also susceptible to honey traps and how to handle this, Chief of the Air Staff, Air Chief Marshal Ashutosh Dixit says, It is not a honey trap thing. It is basically cyber… pic.twitter.com/h6JayeIPjL
— ANI (@ANI) November 16, 2026
राहुल गांधी ने खोले निजी जिंदगी के राज: राजीव-सोनिया के रोमांस से लेकर असहज हुईं मां तक की अनसुनी कहानी
हाईवे पर रात के 10 बजे क्या हुआ? युवती और कार सवार का वीडियो वायरल
छठ पूजा के घाट पर अक्षरा सिंह का फिल्मी अंदाज, क्या सिंदूर लगाकर उन्होंने तोड़ दी परंपरा?
चीन-पाकिस्तान से दो मोर्चों पर जंग का खतरा? समुद्र से लेकर साइबरस्पेस तक भारत की तैयार नौसेना
मैं शायद जिंदा वापस न आ सकूं : जेल से इमरान खान का सुप्रीम कोर्ट को भावुक और खौफनाक खत
SIR पर बवाल: राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछे 48 तीखे सवाल, SC से मांगी जवाब की मांग
ठाणे में गूंजे जय छठी मैया के जयकारे: डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने की महाआरती, बोले- प्रकृति के प्रति आभार का महापर्व है छठ
यमुना पर सियासी घमासान: झाग वाली तस्वीरें बनाम 1,400 घाटों का दावा
छठ की भक्ति में डूबीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि, सुरीली आवाज में गाया छठी मैया का गीत
मैदान में घुसा तिरंगा धारी फैन, विराट कोहली का मजाकिया दौड़ वाला वीडियो वायरल