सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव के विमोचन समारोह में राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के निजी जीवन के कई अनसुने और दिलचस्प किस्से साझा किए। इस दौरान मंच पर राहुल के खुलासों ने सोनिया गांधी को भी एक पल के लिए असहज कर दिया।
सिर्फ एक बार लड़ते देखा राहुल गांधी ने बताया कि उनके माता-पिता के बीच बहस तो अक्सर होती थी, लेकिन उन्हें राजीव गांधी और सोनिया गांधी को लड़ते हुए सिर्फ एक बार देखने की याद है। उन्होंने खुलासा किया कि वह इकलौता वाकया तब हुआ था जब उनके पिता फोन पर कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात कर रहे थे।
मां बैठती थीं पिता की गोद में बचपन की यादें साझा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनके घर में खाने की मेज पर मां का पिता की गोद में बैठना बेहद सामान्य बात थी। राहुल ने बताया कि उन्हें लगता था कि हर घर में ऐसा होता होगा, लेकिन दोस्तों के घर जाने पर उन्हें एहसास हुआ कि यह उनका अपना खास पारिवारिक अनुभव था। राहुल की इस बात को सुनकर मंच पर बैठीं सोनिया गांधी थोड़े असहज नजर आईं।
गर्लफ्रेंड के साथ उसी रेस्टोरेंट में गए थे राहुल राहुल ने अपने माता-पिता की पहली मुलाकात की कहानी भी सुनाई। उनकी पहली मुलाकात कैम्ब्रिज के ‘वर्सिटी रेस्टोरेंट’ में हुई थी। राहुल ने बताया कि कई साल बाद वह भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसी रेस्टोरेंट में गए थे। वहां के एक कर्मचारी ने उन्हें पहचान लिया और राजीव-सोनिया की यादें ताजा कीं।
चिकन चॉसर और प्यार का किस्सा मजाकिया अंदाज में राहुल ने रेस्टोरेंट के मशहूर व्यंजन चिकन चॉसर का जिक्र किया। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि अगर किसी को प्यार में पड़ना है, तो उसे वर्सिटी रेस्टोरेंट तो जाना चाहिए, लेकिन वहां चिकन चॉसर खाने से परहेज करना चाहिए।
किताब में है सोनिया के जीवन का सफर सोनिया गांधी की यह आत्मकथा उनके इटली के बचपन से लेकर भारत में उनके आने और राजीव गांधी के साथ उनके जादुई रिश्ते का दस्तावेज है। इस किताब में उन्होंने सार्वजनिक जीवन की चुनौतियों और इंदिरा गांधी के प्रति अपने डर जैसे कई संवेदनशील पहलुओं को भी जगह दी है। राहुल गांधी द्वारा साझा किए गए इन किस्सों ने सोनिया गांधी की इस किताब के प्रति लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
#WATCH | Delhi: At the launch event of Sonia Gandhi s memoir, Belonging: A Journey of Love , Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, I see Amrinder Singh Ji here... We saw them (Rajiv Gandhi and Sonia Gandhi) argue, but we only saw them fight once. The coincidence of… pic.twitter.com/zg3Df5F6ww
— ANI (@ANI) November 16, 2026
क्या पंजाब की राजनीति में होने वाला है बड़ा उलटफेर? सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में कैप्टन अमरिंदर की मौजूदगी ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
विदाई में फूट-फूटकर रोईं महिला कांस्टेबल, SO साहब का यह आश्वासन जीत ले जाएगा दिल
NCC कैडेट के सम्मान में कुर्सी से उठ खड़े हुए सीएम, सैल्यूट कर जीता करोड़ों लोगों का दिल
प्रयागराज छठ घाट: दलदल में फंसी महिला, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा
छठ पर राज ठाकरे की टिप्पणी से गरमाई सियासत: बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने लताड़ा, माफी की उठी मांग
कबड्डी के मैदान में बेटियों का जलवा: राजनांदगांव ने बिलासपुर को पछाड़कर जीती जूनियर चैंपियनशिप
पंजाब से जम्मू-कश्मीर की ओर हाईजैक XUV: आतंकी हमले की आशंका से हाईअलर्ट
मुंबई की गलियों से मेट्रो तक: शाही जोड़े का यादगार भारत दौरा
राहुल गांधी का सीक्रेट रोमांस: कैम्ब्रिज के उस रेस्टोरेंट की कहानी जहां माता-पिता से जुड़ी यादें हैं ताजा
अरमान मलिक की सोसाइटी में कोठा और आधी रात को हंगामा: Airbnb का बवाल फिर चरम पर