पठानकोट में गन पॉइंट पर लूट पंजाब के पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। सुजानपुर के डाउनटाउन इलाके में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने गन पॉइंट पर एक सफेद रंग की महिंद्रा XUV500 (PB35AA-9902) को हाईजैक कर लिया है। घटना के तुरंत बाद पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस को हाईअलर्ट पर रखा गया है।
ड्राइवर को धमकाकर हाईवे पर फेंका एसएसपी पठानकोट मनप्रीत सिंह ने बताया कि वारदात रात करीब 11 बजे हुई। लुटेरों ने ड्राइवर को जान से मारने की धमकी दी और उसे हाईवे पर ही उतारकर फरार हो गए। ड्राइवर ने किसी राहगीर की मदद से पुलिस तक सूचना पहुंचाई। पुलिस के अनुसार, लुटेरे कार लेकर जम्मू-कश्मीर की सीमा की तरफ भागते देखे गए हैं।
इंटर-स्टेट बॉर्डर पर नाकेबंदी मामले की गंभीरता को देखते हुए पठानकोट और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सभी प्रमुख रास्तों और नेशनल हाईवे पर नाके लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह महज लूट की वारदात है या किसी बड़ी आतंकी साजिश का हिस्सा।
पुराने हमलों से जुड़ी दहशत पठानकोट में कार हाईजैकिंग की खबर ने पुराने जख्म ताजा कर दिए हैं। 2015 में दीनानगर और 2016 में पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमलों में भी आतंकवादियों ने पहले कारें लूटी थीं और फिर उसी का इस्तेमाल हमले के लिए किया था। इन घटनाओं में कई जवानों और नागरिकों की जान गई थी।
एजेंसियों का अलर्ट सुरक्षा बल इस मामले को पूरी सावधानी से ले रहे हैं। चूंकि पठानकोट क्षेत्र संवेदनशील है, इसलिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को विशेष इनपुट दिए गए हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों का पीछा कर रही है और कार मालिक की भी पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह का सुराग मिल सके।
*Unidentified armed individuals reportedly snatched a white Mahindra XUV500 at gunpoint in the Downtown Pathankot area, towards Kathua. Police have issued an alert.
— 𝙆𝙀𝙏𝘼𝙉💋 (@ketanwasgod) November 16, 2026
>Vehicle
Registration: PB35AA-9902
Model: Mahindra XUV500 W10 (2017)
Colour: White
Fuel: Diesel pic.twitter.com/uzvx4QBN8l
हनी ट्रैप से आगे बढ़े दुश्मन: वायुसेना प्रमुख ने बताया, अब साइबर जाल और इंसानी कमजोरी है बड़ा खतरा
वाराणसी में दो बहनों का तांडव : रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़, वीडियो वायरल
कैंसर को मात देने वाली 3 साल की छोटी फाइटर : अस्पताल में बजी जीत की घंटी तो छलके सबकी आंसू
शायद मैं जिंदा न बचूं : जेल से इमरान खान की मार्मिक चिट्ठी, स्वास्थ्य पर मंडराया बड़ा खतरा
जाको राखे साइयां मार सके न कोय: सोते बच्चे पर झपटा नाग, मोर ने फरिश्ता बनकर बचाई जान!
हनीट्रैप ही नहीं, साइबर जासूसी है असली खतरा: एयर चीफ ने खोले भारतीय सेना के सुरक्षा राज
2027 की हैट्रिक के लिए मथुरा में भाजपाइयों का महामंथन, जीत का ब्लूप्रिंट तैयार
छठ पूजा पर विवाद: राज ठाकरे को बिहार विधानसभा अध्यक्ष की दो-टूक, कहा- माफी मांगें वरना जनता सिखाएगी सबक
राहुल गांधी का सीक्रेट रोमांस: जब गर्लफ्रेंड को लेकर पहुंचे माता-पिता के उसी रेस्टोरेंट में
मयंक यादव का खौफनाक स्पेल: पहले ही ओवर में मेडन के साथ झटके 3 विकेट, पंजाब की टीम हुई पस्त