धमतरी में धान खरीदी का महाअभियान शुरू: पहले दिन 554 किसानों ने बेची उपज, 20 हजार क्विंटल धान की आवक
News Image

धमतरी। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की रविवार, 15 नवंबर से विधिवत शुरुआत हो गई है। जिले के सभी 108 उपार्जन केंद्रों पर सुबह से ही किसानों की भारी चहल-पहल देखी गई। पहले दिन 554 पंजीकृत किसानों के टोकन जारी किए गए, जिनसे करीब 20 हजार क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई।

कलेक्टर ने लिया केंद्रों का जायजा

खरीदी के पहले दिन कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने भटगांव उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ प्रक्रिया की शुरुआत की। कलेक्टर ने खुद तराजू पर धान तौलकर और नमी मापक यंत्र से गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों के लिए पेयजल, छांव और पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए।

बिचौलियों पर प्रशासन की पैनी नजर

धान की अवैध आवक रोकने के लिए प्रशासन सख्त है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि बिचौलियों या कोचियों के माध्यम से आने वाले अवैध धान पर कड़ी नजर रखी जाए। इसके लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकपोस्ट सक्रिय कर दिए गए हैं और उड़नदस्ता दल (फ्लाइंग स्कवाड) को लगातार गश्त करने के लिए तैनात किया गया है। जिले में इस साल 1.31 लाख से अधिक किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीयन कराया है।

सिलौटी में नए केंद्र से किसानों को बड़ी राहत

इस वर्ष सिलौटी में नया उपार्जन केंद्र खुलने से स्थानीय किसानों में खुशी है। जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी हेमंत साहू के मुख्य आतिथ्य में शुरू हुए इस केंद्र से सिलौटी, सेमरा, जोरातराई और खपरी के किसानों को अब लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस पहल के लिए विधायक अजय चंद्राकर का आभार व्यक्त किया।

केंद्रों पर उत्सव जैसा माहौल

जिले के अन्य केंद्रों जैसे जुगदेही, गातापार, भेंडरा, रामपुर, पचपेड़ी, कुर्रा और तरसीवा में भी उत्साह के साथ धान खरीदी शुरू हुई। समितियों ने धान लेकर आए किसानों का सम्मान किया। इस दौरान एसडीएम डॉ. कल्पना ध्रुव, खाद्य अधिकारी बसंत कोर्राम सहित कई विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन ने पूरी खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और किसान-हितैषी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: रनवे पर आपस में टकराए यात्री विमान और कार्गो जेट

Story 1

मुंबई में छठ पूजा पर रोक की मांग से भड़के खेसारी लाल यादव, भोजपुरी सितारों से पूछा- चुप क्यों हैं?

Story 1

क्रिकेट का भविष्य तय: 2035 तक के महाकुंभ का पूरा कैलेंडर जारी, जानें कब और कहाँ होंगे बड़े मुकाबले

Story 1

नीतीश सेतु पर घमासान: क्या सच में केंद्र का नहीं है एक भी रुपया?

Story 1

हवा में नूडल्स की तरह पकड़ा गया दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट: स्पेसएक्स का ऐतिहासिक कारनामा

Story 1

न्यूजीलैंड के किले में भारत की दहाड़: इन 10 खिलाड़ियों के दम पर टीम इंडिया ने 3-1 से जीती वनडे सीरीज

Story 1

देश को नीचा दिखाकर सत्ता का सपना न देखें राहुल गांधी , अमित शाह का तीखा प्रहार

Story 1

बस में सो रही नाबालिग से शर्मनाक हरकत, कंडक्टर गिरफ्तार

Story 1

बेबी2बेबी गाला में कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो की रोमांटिक केमिस्ट्री, रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

Story 1

छठ महापर्व पर भड़के खेसारी लाल यादव, पूछा- बार-बार हमारी आस्था को ही क्यों बनाया जाता है निशाना?