आईसीसी ने क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अगले दशक का पूरा रोडमैप तैयार कर दिया है। बोर्ड ने 2035 तक होने वाले पुरुष टूर्नामेंटों की विंडो का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है, जिससे आगामी वर्षों के बड़े आयोजनों की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है।
T20 वर्ल्ड कप का नया सफर साल 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप के 11वें संस्करण की मेजबानी करेंगे। यह टूर्नामेंट 12 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद 2030 में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड संयुक्त रूप से इस टूर्नामेंट की मेजबानी संभालेंगे। 2032 और 2034 के टी-20 वर्ल्ड कप के स्थानों का निर्णय अभी होना बाकी है।
वनडे वर्ल्ड कप और भारत की भूमिका दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आगामी वनडे वर्ल्ड कप के बाद, यह टूर्नामेंट फिर से उपमहाद्वीप में लौटेगा। भारत और बांग्लादेश मिलकर 2031 के पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे। यह मेगा इवेंट 9 अक्टूबर से 23 नवंबर 2031 के बीच आयोजित होगा। इसके बाद 2035 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर के विंडो में खेला जाएगा।
2028 से 2035 तक का पूरा शेड्यूल
| वर्ष | टूर्नामेंट | मेजबान | तारीख | | :--- | :--- | :--- | :--- | | 2028 | ICC पुरुष T20 विश्व कप | ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड | 12 अक्टूबर – 12 नवंबर | | 2029 | ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल | इंग्लैंड | 8–12 जून | | 2029 | ICC पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी | भारत | 9–28 अक्टूबर | | 2030 | ICC पुरुष T20 विश्व कप | इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड | 4 जुलाई – 4 अगस्त | | 2031 | ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल | इंग्लैंड | 12–16 जून | | 2031 | ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप | भारत, बांग्लादेश | 9 अक्टूबर – 23 नवंबर | | 2032 | ICC पुरुष T20 विश्व कप | तय होना बाकी | 14 अक्टूबर – 14 नवंबर | | 2033 | ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल | तय होना बाकी | 9–13 जून | | 2033 | ICC पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी | तय होना बाकी | 2–23 अक्टूबर | | 2034 | ICC पुरुष T20 विश्व कप | तय होना बाकी | 6 जुलाई – 6 अगस्त | | 2035 | ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल | तय होना बाकी | 7–11 जून | | 2035 | ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप | तय होना बाकी | 2 अक्टूबर – 18 नवंबर |
मेजबानी पर सस्पेंस बरकरार आईसीसी द्वारा जारी इस लंबी लिस्ट में 2032 के बाद के कई टूर्नामेंटों के मेजबानों का नाम अभी घोषित नहीं किया गया है। आने वाले समय में बोर्ड अन्य देशों के साथ बातचीत के बाद इन वेन्यू पर अंतिम मुहर लगाएगा। यह शेड्यूल क्रिकेट जगत में स्थिरता लाने और खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
A long-term calendar takes shape as the ICC announces major men s tournament windows through 2035. More ➡️ https://t.co/MQ3C04Rp1t https://t.co/ZwsOK1eDqt
— ICC (@ICC) November 15, 2026
भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, लंदन में शुरू किया नया अध्याय
ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, लंदन को बनाया अपना स्थायी आशियाना
जहरीली हवा के खिलाफ आर-पार: सांस लेने के अधिकार के लिए सोमवार को मंत्री के दफ्तर का घेराव करेंगी नेहा बोरा
पार्टी हो रही है गर्ल का जलवा: इंटरनेशनल मंच पर जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, मिले 7 करोड़ के हीरे
यूपी में नौकरियों की बहार: 26 जनवरी तक 1 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र, सीएम योगी का मिशन रोजगार
बीरभूम एनकाउंटर: कुख्यात रतन शेख ढेर, CM शुभेंदु बोले- बंगाल में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं
सिमडेगा विधायक पर पॉक्सो केस: राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, डीजीपी से मांगी 7 दिन में रिपोर्ट
बस में सो रही नाबालिग से शर्मनाक हरकत, कंडक्टर गिरफ्तार
यूपी बीजेपी में ऑपरेशन डैमेज कंट्रोल : सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष ने 209 सीटों वाली खबरों को किया खारिज
1857 की क्रांति का भव्य गवाह: अंबाला में 600 करोड़ का शहीदी स्मारक आम जनता के लिए खुला