दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिवाली के बाद से ही यहां की हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है और कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है। इस हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात पर अब वामपंथी छात्र संगठन AISA ने मोर्चा खोल दिया है।
मंत्री की चुप्पी पर सवाल ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नेहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने और अन्य नागरिकों ने प्रदूषण के मुद्दे पर मंत्री को ईमेल लिखकर मुलाकात का समय मांगा था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।
सोमवार को होगा प्रदर्शन नेहा बोरा ने घोषणा की है कि वे सोमवार, 16 नवंबर को दोपहर 2 बजे केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के आधिकारिक कार्यालय पहुंचेंगी। उन्होंने अपने पोस्ट में लोगों से सवाल किया, हम कल मंत्री के ऑफिस जा रहे हैं। राइट टू ब्रीद (सांस लेने का अधिकार) और बेहतर भविष्य के लिए आपका सोमवार का क्या प्लान है?
नेताओं के बयानों पर नाराजगी वीडियो में नेहा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एक तरफ प्रदूषण से लोगों की जान जा रही है, तो दूसरी तरफ जिम्मेदार नेता या तो चुप्पी साधे हुए हैं या फिर मोहन यादव और रेखा गुप्ता जैसे नेता अवैज्ञानिक तर्क देकर समस्या से पल्ला झाड़ रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि वे अपनी और आने वाली पीढ़ी की जिंदगी ऐसे लोगों के भरोसे नहीं छोड़ सकतीं।
विवादों में घिरीं नेहा बोरा इस बीच, नेहा बोरा एक अन्य विवाद में भी फंस गई हैं। हाल ही में मंदिरों में पुजारियों को लेकर की गई एक अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। सुप्रीम कोर्ट की वकील अमिता सचदेवा ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दी है। बोरा पर आरोप है कि उन्होंने कहा था कि मंदिरों में पुजारी दुष्कर्म करते हैं , जिसे लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Our plan is to visit Bhupendra Yadav tomorrow for our right to breathe.
— Neha (@neha_aisa) November 15, 2026
What are your Monday plans? pic.twitter.com/lzVm6XpoJu
सरकारी दफ्तर में ठुमकों का तड़का: काम की जगह पर डांस का वीडियो वायरल, मचा बवाल
क्या छठ महापर्व हिंदुओं का नहीं? मुंबई में छठ विवाद पर खेसारी लाल यादव का छलका दर्द
छठ महापर्व: डूबते सूर्य को अर्घ्य देने घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
क्या भारत का हाल कौरवों जैसा होगा? मोहन भागवत ने फूट डालो और राज करो की नीति पर दी चेतावनी
बरेली में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़: पाक आतंकी नेटवर्क से कनेक्शन का खुलासा
छठ महापर्व संपन्न: 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद उगते सूर्य को दिया गया अर्घ्य
मुंबई में छठ पूजा पर रोक की मांग से भड़के खेसारी लाल यादव, भोजपुरी सितारों से पूछा- चुप क्यों हैं?
600 करोड़ का भव्य शहीदी स्मारक आम जनता के लिए खुला: पहले महीने फ्री एंट्री, जानें बुकिंग का पूरा तरीका
विदिशा: 16 वर्षीय नाबालिग की ब्लीडिंग मामला, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
लोग कहते हैं मुझे बॉल से डर लगता है... अर्शदीप सिंह ने टीम के साथियों को दिया करारा जवाब