उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में स्थित ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का उद्घाटन शनिवार को राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया। भारत-नेपाल सीमा पर आयोजित इस कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धारचूला के कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी ने मंच पर जमकर तोड़फोड़ की।
क्या हुआ मंच पर? मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेले का उद्घाटन करने पहुंचे थे। आरोप है कि आयोजन के दौरान स्थानीय विधायक हरीश धामी का माइक बंद कर दिया गया, जिससे वे भड़क गए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से रवाना होते ही विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
नाराजगी में उन्होंने न केवल मंच पर रखा माइक फेंक दिया, बल्कि कुर्सियां उठाकर भी फेंकीं। इस दौरान साउंड सिस्टम संभालने वाले कर्मचारियों के साथ उनकी तीखी झड़प भी हुई। वहां मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
डरपोक बताकर दी चुनाव लड़ने की चुनौती हंगामे के दौरान विधायक हरीश धामी ने मुख्यमंत्री पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को डरपोक और भगोड़ा करार देते हुए उन्हें धारचूला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दे दी। विधायक का आरोप है कि राज्य सरकार 2022 के चुनावों में जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है।
उपेक्षा का आरोप विधायक ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि मेले के उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें कार्यक्रम की अध्यक्षता की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन जब बात रखने का मौका आया तो जानबूझकर उनका माइक बंद कर दिया गया।
विकास कार्यों पर भारी पड़ा हंगामा मुख्यमंत्री ने इस मेले के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए 102.72 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं की घोषणा की थी। यह मेला अपनी सांस्कृतिक और व्यापारिक परंपराओं के लिए पूरे देश में मशहूर है, लेकिन इस बार उद्घाटन के पहले ही दिन हुई इस हिंसक राजनीतिक झड़प ने मेले की गरिमा और शांतिपूर्ण माहौल पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है।
*CM धामी के मंच पर भारी बवाल, वीडियो वायरल!
— Priya Jais (@JaisPriya43256) November 15, 2026
उत्तराखंड के जौलजीबी मेले में माइक बंद किए जाने पर भड़के कांग्रेस MLA हरीश धामी! मंच पर फेंका माइक और कुर्सियां।
देखें पूरा वीडियोhttps://t.co/gi1gkz01gM#PushkarSinghDhami#UttarakhandNews#ViralVideo#HarishDhami#JauljibiMelapic.twitter.com/aqwiENPafl
सलमा दीवानी बनकर छाईं भाग्यश्री: मुस्लिम नाम पर कन्फ्यूज हुए लोग, कजिन हसबैंड वाले जोक ने बटोरी सुर्खियां
स्कूल बना अखाड़ा: प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल
आसमान में इलेक्ट्रिक क्रांति: चीन ने उड़ाया बैटरी वाला विमान, 300 की स्पीड और 400 KM की रेंज
बंगाल की खाड़ी में गहराता डिप्रेशन , दिल्ली-NCR में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट
मोदी को हराना अब तय है : हैदराबाद में राहुल गांधी का बड़ा सियासी हमला
भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, खुद किया खुलासा; शेयर की जश्न की तस्वीरें
IND vs PAK U19 फाइनल: भारत के सामने 338 रनों का पहाड़ , क्या इतिहास रच पाएंगे जूनियर ब्लूज़?
इटली के नेता का भारत में हंगामा, मंच पर राहुल गांधी की हंसी से मचा सियासी बवाल
IND vs NZ: सीरीज का निर्णायक मुकाबला कल, जानिए कब और कहां देख सकते हैं फ्री में लाइव
आर्थिक महाशक्ति बनने की राह पर भारत: एक्सपोर्ट में 30% का धमाकेदार उछाल!