मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने दावा किया है कि उसने केश्म द्वीप के ऊपर निगरानी कर रहे एक अमेरिकी एमक्यू-1 ड्रोन को मार गिराया है। इसी दौरान होर्मुज स्ट्रेट में तीन तेल टैंकरों में भीषण आग लगने की जानकारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनसनी फैला दी है।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी उन्नत एयरोस्पेस रक्षा प्रणाली ने अमेरिकी ड्रोन को निशाना बनाया। ईरान का दावा है कि यह ड्रोन उनकी सीमा में जासूसी कर रहा था, जिसे उनकी सेना ने सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। हालांकि, अमेरिका की ओर से अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की गई है।
ड्रोन हमले के दावों के बीच होर्मुज स्ट्रेट से आई तस्वीरों ने चिंता बढ़ा दी है। ईरानी नौसेना के मुताबिक, तीन तेल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंगों (Naval Mines) की चपेट में आ गए जिसके बाद उनमें आग लग गई।
ईरान का आरोप है कि ये टैंकर प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र में दाखिल हुए थे। पिछले 24 घंटों में इस क्षेत्र से पांच ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिसने वैश्विक तेल आपूर्ति मार्ग की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
तनाव के माहौल में ईरान ने अमेरिका पर तीखा हमला बोला है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने अमेरिका पर ईरान के लोगों को भूखा मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
यह बयान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की हालिया टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान पर आर्थिक दबाव का असर दिख रहा है। बघाई ने इसे आर्थिक आतंकवाद और युद्ध अपराध की श्रेणी में रखा है।
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल गलियारा माना जाता है। यहां बारूदी सुरंगों का मिलना और सैन्य टकराव का बढ़ना अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार के लिए बड़ा खतरा है। यदि स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई, तो तेल की कीमतों में भारी उछाल आना तय माना जा रहा है। फिलहाल, क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर वैश्विक स्तर पर हलचल तेज हो गई है।
Reuters reports - Iran s navy said three oil tankers caught fire on Saturday after hitting naval mines in the Strait of Hormuz, Iranian state media reported. One tanker hit a naval mine in the eastern Strait of Hormuz on Saturday morning, while two others struck mines later in… pic.twitter.com/2j7taUrTir
— ANI (@ANI) November 14, 2026
नीतीश सेतु पर सियासी घमासान: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने सुझाए दो नए नाम
काल बनकर खड़ा था ट्रक: एंबुलेंस की टक्कर में दो महिलाओं ने तोड़ा दम, मची कोहराम
नेहरू के 51 कार्टन पर छिड़ा विवाद: क्या ‘निजी संपत्ति’ बनी देश की विरासत?
सड़क पर पापा की परियों का महासंग्राम: बाल नोचे, कपड़े फाड़े और जमकर चले लात-घूंसे
छठ पर्व की धूम: सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर, कानपुर से दिल्ली तक अवकाश का ऐलान
छठ पूजा 2026: दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन अलर्ट, घर से निकलने से पहले चेक करें प्रभावित सड़कों की लिस्ट
अखिलेश के हाथ में डोर नहीं, BJP की कठपुतली हैं : मेरठ में गरजे ओवैसी
मिसिसिपी नदी में बड़ा हादसा: चीनी टैंकर से टकराया 5 मंजिला क्रूज, जान बचाने के लिए नदी में कूदे 180 यात्री
चलती ट्रेन में खौफनाक वारदात: AC-2 कोच में महिला को धक्का देकर लूटा, पासपोर्ट और जेवर लेकर फरार हुआ चोर
यूपी में जनगणना का डिजिटल दौर: अब घर बैठे भरें अपना डेटा, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना