कानपुर/दिल्ली: छठ महापर्व की आस्था और उत्साह के बीच आम लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। छठ पूजा के अवसर पर सोमवार, 16 नवंबर 2026 को कानपुर नगर और दिल्ली सहित कई क्षेत्रों में सरकारी छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
कानपुर में स्थानीय अवकाश का आदेश कानपुर नगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने छठ पूजा को लेकर स्थानीय अवकाश का आदेश जारी किया है। इसके तहत अब 16 नवंबर को जिले में पूरी तरह अवकाश रहेगा। प्रशासन ने पहले घोषित 14 जनवरी 2026 के स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए यह निर्णय लिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि शासन स्तर से इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित होता है, तो यह स्थानीय आदेश स्वतः निष्प्रभावी माना जाएगा।
दिल्ली में कोर्ट से लेकर दफ्तर तक छुट्टी राजधानी दिल्ली में छठ पूजा के महत्व को देखते हुए दिल्ली सरकार ने पहले ही सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी थी। इसी क्रम में अब दिल्ली हाईकोर्ट और उसके अधीनस्थ न्यायालयों में भी 16 नवंबर को अवकाश रहेगा।
इस छुट्टी की भरपाई के लिए 21 नवंबर (तीसरा शनिवार) और 12 दिसंबर (दूसरा शनिवार) को न्यायालयों में कामकाज का दिन घोषित किया गया है। सोमवार को होने वाली सुनवाई अब मंगलवार, 17 नवंबर को निर्धारित की गई है।
सरकारी तंत्र रहेगा बंद दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालय, ऑटोनॉमस बॉडीज, एमसीडी (MCD) और एनडीएमसी (NDMC) के दफ्तर इस सोमवार को बंद रहेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने इस बार छठ पर्व के लिए शहर भर में 1,400 से अधिक घाट तैयार करवाए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
तैयारियों के लिए विशेष समिति छठ पर्व के सुचारू संचालन के लिए दिल्ली सरकार ने विशेष समिति का गठन किया था। मंत्री कपिल मिश्रा की अध्यक्षता में यह समिति पानी, चिकित्सा, सुरक्षा, सफाई और बिजली आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाओं की निगरानी कर रही है। घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि आस्था का यह महापर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
*आवश्यक सूचना: छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को कानपुर नगर में स्थानीय अवकाश घोषित! 🌅
— DM Kanpur Nagar (@DMKanpur) November 14, 2026
जारी कार्यालय आदेश के अनुसार 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को छठ पूजा पर्व हेतु स्थानीय अवकाश रहेगा।
(नोट: शासन द्वारा उक्त तिथि पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में यह आदेश… pic.twitter.com/dkTpRlcUeu
आसमान में एक साथ 5,500 विमान; बिना टक्कर के कैसे रास्ता साफ करता है ATC?
साबरमती अग्निकांड: हादसा नहीं, साजिश थी , राकेश अस्थाना ने सोनिया गांधी के दावे को नकारा
प्रभु श्रीराम बुलाएं तो चले जाना... , अखिलेश यादव का अयोध्या दौरा तय, ग्रहों की चाल पर टिकी सियासत
नेशनल ग्राउंड स्टॉप: क्या है यह फ्लाइट इमरजेंसी और क्यों थम जाता है आसमान?
आईपीएल 2027: गुजरात टाइटंस में होगी पर्पल कैप विनर की एंट्री, कैश डील में हुआ बड़ा सौदा
लखनऊ में वकीलों का महा-आक्रोश : पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा घेराव के लिए बढ़े अधिवक्ता
आखिरी गेंद पर थर्राया पाकिस्तान: मोहित उलवा के जादुई चौके से भारत बना अंडर-19 चैंपियन
15 सेकंड के मिर्च-मसाले वाली रील्स: क्या टीआरपी के लिए किसी की इज्जत नीलाम करना जायज है?
दिल्ली के शोरूम में सस्पेंस: चेंजिंग रूम से मिला युवती का शव, पुलिस जांच शुरू
जज्बे का कोई बैटिंग ऑर्डर नहीं होता: भारत ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, नौवीं बार बना एशिया चैंपियन