शादी का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है, लेकिन वियतनाम में एक जोड़े के लिए यह दिन किसी डरावने सपने जैसा बन गया। तुयेन क्वांग प्रांत में बारात के दौरान दूल्हा-दुल्हन की कार संतुलन खोकर सीधे धान के कीचड़ भरे खेत में गिर गई। सौभाग्य से, इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
फूलों की सजावट बनी मुसीबत घटना 10 नवंबर की है। दूल्हा-दुल्हन अपने घर से महज एक किलोमीटर दूर थे, तभी तेज हवा के कारण कार के बोनट पर लगी फूलों की भारी सजावट उखड़कर विंडशील्ड पर जा चिपकी। ड्राइवर को रास्ता दिखना पूरी तरह बंद हो गया और गाड़ी बेकाबू होकर सड़क से करीब एक मीटर नीचे खेत में जा पलटी।
कीचड़ में सनी दुल्हन, थम गई सांसें गाड़ी दुल्हन वाली साइड पर पलटी थी, जिससे 19 वर्षीय डैम थी जुआन पूरी तरह कीचड़ में सन गईं। सबसे डरावनी बात यह थी कि दुल्हन प्रेग्नेंट है, जिसके चलते वहां मौजूद परिजनों की सांसें कुछ पल के लिए थम गई थीं। दूल्हा ली वान वियत और दुल्हन की स्थिति देखकर हर कोई सहम गया था।
ग्रामीणों ने देवदूत बनकर बचाई जान मौके पर अफरातफरी मच गई। दर्जनों ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। सबने मिलकर ताकत लगाई और कार को सीधा किया, जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन रेंगकर बाहर निकल सके। दुल्हन को तुरंत दूल्हे के घर ले जाया गया, जहाँ उसने कपड़े बदलकर शादी की रस्में पूरी कीं। बाद में अस्पताल में डॉक्टरों ने पुष्टि की कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।
वायरल वीडियो ने दी बड़ी चेतावनी यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स दूल्हा-दुल्हन की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं, वहीं कई लोग इसे सबक के तौर पर देख रहे हैं। नेटिज़न्स का कहना है कि शादी की कार को सजाते समय सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। भारी फूलों की सजावट और विंडशील्ड का ढंकना जानलेवा साबित हो सकता है।
Đón dâu phiên bản lội bùn lội suối : Cô dâu hóa thân thành tượng đất sét nguyên khối ngay trước giờ cử hành hôn lễ... 👰♀️ pic.twitter.com/SZznjN5TxO
— Đình Lê (@StRyuAka) November 13, 2026
खाड़ी में सैन्य गठबंधन: कतर और तुर्की का बड़ा रक्षा समझौता, हर हमले का मिलकर करेंगे मुकाबला
दिवाली की रात गुरुग्राम में खौफ का मंजर: दंपति की कार का 1 किमी तक पीछा, डैशकैम में कैद हुई गुंडागर्दी
महिला क्रिकेट में नया धमाका: दिशा कसाट ने एक पारी में जड़े 10 छक्के, रचा इतिहास
SMAT 2026: 15 साल के कप्तान वैभव सूर्यवंशी का कन्फ्यूजन , टॉस के दौरान भूल गए अपनी ही टीम की प्लेइंग XI!
गुरुग्राम में खौफनाक रात: दंपती की कार का 1 किमी तक पीछा, सोसायटी गेट पर जमकर हुआ बवाल
ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता: अब भारत वापसी की राह और भी मुश्किल
भारत आ सकते हैं पाकिस्तान के मंत्री: SCO बैठक में शामिल होने के लिए मिला न्योता
सूर्यकुमार यादव का विस्फोट और वैभव सूर्यवंशी का निराशाजनक आगाज: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की धमाकेदार शुरुआत
सांप का ये कारनामा देख उड़ जाएंगे होश: पहिया बनकर हवा में ऐसे भागा, वीडियो वायरल
योगी का मिशन वोटर : क्या सच में कटा हिंदुओं का वोट? ओपी राजभर ने अखिलेश पर किया बड़ा हमला