डकार: यूथ ओलंपिक गेम्स 2026 में भारत के युवा मुक्केबाज लैरेंलाकपम अंबेकर मीतेई ने नया इतिहास लिख दिया है। अंबेकर ने पुरुषों के 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में आयरलैंड के जुबानी क्रिस्टियन को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
यह जीत न केवल अंबेकर के करियर के लिए बड़ी है, बल्कि भारतीय बॉक्सिंग के लिए भी एक मील का पत्थर है। अंबेकर यूथ ओलंपिक में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस जीत के साथ ही भारत को डकार में आयोजित इस प्रतियोगिता में अपना पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है।
सेमीफाइनल में दिखाया था दम फाइनल तक का सफर अंबेकर के लिए आसान नहीं था। खिताबी मुकाबले में पहुंचने से पहले उन्होंने सेमीफाइनल में कोलंबिया के इज्जोन जेफरी गैलेया अरेवालो को 5-0 के बड़े अंतर से मात दी थी। फाइनल में भी उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी और आयरिश मुक्केबाज को हराकर तिरंगे का मान बढ़ाया।
पदक तालिका में भारत की स्थिति बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के अनुसार, इस गोल्ड के बाद भारत के कुल पदकों की संख्या नौ हो गई है। अब तक भारत के खाते में 1 गोल्ड, 3 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं। पदक तालिका में भारत फिलहाल नौवें स्थान पर है। वहीं, महिला मुक्केबाज गुंजन आज रात फाइनल में उतरेंगी, जिससे भारत की उम्मीदें एक और पदक की ओर टिकी हैं।
एथलेटिक्स से लेकर तैराकी तक का शानदार प्रदर्शन डकार में अन्य खेलों में भी भारतीयों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। एथलेटिक्स में शौर्या अंबुरे ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पहली भारतीय महिला एथलीट होने का गौरव हासिल किया। वहीं, तैराकी में धिनधि देशिंगु ने दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर एक ही संस्करण में एक से अधिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट का रिकॉर्ड बनाया।
इसके अलावा कुश्ती में तानिया, जूडो में खुशबू राजकभाई दरजादा और बैडमिंटन में तन्वी पत्री ने रजत पदक (सिल्वर) जीतकर देश को गौरवान्वित किया। तैराकी में तिरथंक पेगू और वुशु में राजकुमारी लानचेनबी चानू ने भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं।
2018 के रिकॉर्ड पर टिकीं नजरें भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 के ब्यूनस आयर्स यूथ ओलंपिक में रहा था, जहां भारतीय दल ने कुल 13 पदक जीते थे। डकार में अब तक नौ पदक जीते जा चुके हैं और कई मुकाबले अभी बाकी हैं। ऐसे में भारतीय युवा खिलाड़ियों के पास 2018 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका है।
A special moment as the tricolour finds its way onto the shoulders of the young champion. ❤️
— Olympic Khel ™ (@OlympicKhel) November 12, 2026
Ambekar Meetei Lairenlakpam, India s first Youth Olympic Games boxing gold medallist! 🥇🥊#Dakar2026 #YouthOlympics pic.twitter.com/gMTZnPkaRk
समस्तीपुर में सड़क पर संग्राम : बच्चे की मौत के बाद भड़की भीड़, पुलिस पर तनी AK-47
मुंबई लोकल में दरिंदगी: छेड़खानी का विरोध करने पर चलती ट्रेन से धक्का दी गई महिला, कटा हाथ
ओवैसी-चंद्रशेखर का सामाजिक परिवर्तन मोर्चा : क्या यूपी की राजनीति में दलित-मुस्लिम समीकरण बदल पाएगा गेम?
छठ से पहले यमुना में मरी मछलियों पर घमासान: भाजपा-आप में आरोप-प्रत्यारोप, पुलिस तक पहुंचा मामला
रील के लिए दांव पर लगाई जान: चलती बस छोड़कर सड़क पर नाचने लगा ड्राइवर, वीडियो देख खौल उठा लोगों का खून
फाइनल की जंग: भारत और पाकिस्तान के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें महामुकाबला
IPL 2027: ट्रेड विंडो में ऐतिहासिक उलटफेर, हार्दिक-पंत समेत 10 बड़े खिलाड़ियों ने बदली अपनी जर्सी
बस में युवती के साथ छेड़छाड़: वीडियो रिकॉर्ड कर दिखाई हिम्मत, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
नोनी सुरक्षा योजना: गरीब बेटियों के सपनों को मिल रहे पंख, 18 साल की उम्र में मिलेगा 1 लाख का आर्थिक संबल
शहीदों के स्मारक पर रक्षा मंत्री हेगसेथ की गंभीर चूक ; सिक्योरिटी गार्ड ने भरी महफिल में सिखाया अनुशासन का पाठ