विनोद कापड़ी की फिल्म पायर (Pyre) इस समय बॉक्स ऑफिस पर एक अजीब जंग लड़ रही है। समीक्षकों और दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिलने के बावजूद, फिल्म के शोज अचानक कम कर दिए गए हैं। अब इस मामले में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने फिल्म निर्माता का समर्थन करते हुए मोर्चा खोल दिया है।
रामायण के लिए पायर की कुर्बानी? फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी का दावा है कि रामायण के रिलीज होते ही उनकी फिल्म के शोज में 75% की कटौती कर दी गई। मात्र 2.5 करोड़ के बजट में बनी पायर को दर्शकों के प्यार के दम पर 80 से बढ़ाकर 400 स्क्रीन्स मिली थीं। लेकिन बड़े बजट की फिल्म के आते ही इसे 100 से भी कम स्क्रीन्स पर समेट दिया गया, जबकि फिल्म के शोज हाउसफुल चल रहे थे।
AICWA का कड़ा रुख AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। गुप्ता ने कहा कि वे रामायण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन किसी बड़ी फिल्म की सफलता के नाम पर छोटी और सफल फिल्मों का गला घोंटना गलत है।
उन्होंने स्पष्ट किया, अगर कोई फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दर्शक उसे देखना चाहते हैं, तो उसे हटाना न केवल निर्माता के साथ अन्याय है, बल्कि यह सिनेमा की रीढ़ माने जाने वाली कम बजट की फिल्मों के भविष्य के लिए भी खतरा है।
दोषी थिएटर मालिकों पर FIR की मांग एसोसिएशन ने सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की है। इनकी प्रमुख मांगों में शामिल हैं:
हमने फिल्म में अपनी आत्मा डाली है विनोद कापड़ी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर थिएटर मालिकों से अपील की थी। उन्होंने कहा, हमने इस फिल्म को बनाने में अपनी आत्मा लगा दी है। अगर बड़ी फिल्म के निर्माताओं ने पैसा खर्च किया है, तो हमने फिल्म बनाने में मेहनत की है। हम केवल एक निष्पक्ष मौका मांग रहे हैं।
पायर हिमालय के एक गांव में रहने वाले एक बुजुर्ग जोड़े की कहानी है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस पूरे विवाद ने एक बार फिर फिल्म उद्योग में बड़ी बनाम छोटी फिल्मों के अस्तित्व और स्क्रीन आवंटन में धांधली के पुराने जख्मों को कुरेद दिया है। अब गेंद सरकार के पाले में है कि वह छोटे फिल्म निर्माताओं को न्याय दिला पाती है या नहीं।
Small Films, Big Dreams: Give Them Screens, Give Them a Chance!
— All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial) November 11, 2026
Vinod Kapri s Pyre, made on just ₹2.5 crore, grew from 80 to about 400 screens on audience love alone. Then, as Mr. Kapri alleges, its shows were cut by nearly 75% to make room for a big-budget release.
We do… pic.twitter.com/1T6H7LzugT
यूपी की सियासत में तीसरा मोर्चा : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से क्या बदलेगा 2027 का चुनावी गणित?
चाची के साथ अवैध संबंध में बाधा बना चाचा, भतीजों ने लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट
कुलगाम-किश्तवाड़ में आतंकी साजिश: रक्षा विशेषज्ञों की हुंकार, पाकिस्तान को मिलेगा करारा जवाब
भैंस चराते वाले बयान पर मचा घमासान: अखिलेश यादव बोले- यह भगवान कृष्ण का अपमान
यूथ ओलंपिक 2026: मुक्केबाज अंबेकर मीतेई ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला ऐतिहासिक गोल्ड
ऑरेंज स्नेक वंदे भारत: 57 सुरंगों और 258 पुलों से होकर गोवा का सफर करेगी यह खास ट्रेन
1000 फीट नीचे पाताल लोक : राजस्थान के किसान ने दिखाया सूखे कुएं में पानी लाने का साहसी सच
नोनी सुरक्षा योजना: गरीब बेटियों के सपनों को मिल रहे पंख, 18 साल की उम्र में मिलेगा 1 लाख का आर्थिक संबल
छठ से पहले यमुना में मरी मछलियों पर घमासान: भाजपा-आप में आरोप-प्रत्यारोप, पुलिस तक पहुंचा मामला
अब्दुल की पिटाई रोकने के रास्ते में दीवार न बनें , ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन पर इमरान मसूद का तीखा प्रहार